{"_id":"68198cee411ff28b200f1de5","slug":"mp-board-10th-result-2025-out-check-topper-list-marksheet-direct-link-details-in-hindi-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: दसवीं का परिणाम हुआ जारी, प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप; 500 में से 500 अंक किए हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: दसवीं का परिणाम हुआ जारी, प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप; 500 में से 500 अंक किए हासिल
Tue, 06 May 2025 10:18 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 May 2025 10:18 AM IST
सार
MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से आज यानी 6 मई 2025 सुबह 10 बजे इसे जारी कर दिया गया है। अमर उजाला पर रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
एमपी बोर्ड के नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने दसवीं में टॉप किया है। प्रज्ञा को 500 में 500 अंक मिले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे घोषित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई असफल होता है तो उसको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुछ मिनट शेष, यहां देखें अपना रिजल्ट
साल 2024 में कैसा था परिणाम
पिछले कुछ सालों में एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में काफी बदलाव देखने को मिला था। साल 2024 में पासिंग प्रतिशत घटकर 58.10 फीसदी चला गया था, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम था। साल 2023 में पासिंग प्रतिशत 61.32 फीसदी, 2022 में 59.54 फीसदी और 2020 में पासिंग प्रतिशत 62.84 फीसदी दर्ज किया गया था। हालांकि कोविड-19 महामारी के दौरान साल 2021 में सभी बच्चों को पास करा दिया गया था यानी पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन