MP Board Result 2025 Out Live: बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, 12वीं में प्रियल अव्वल
{"_id":"681959489d09b9362b05aa58","slug":"mp-board-10th-12th-result-2025-live-updates-mpbse-high-school-inter-result-direct-link-topper-marksheet-2025-05-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Board Result 2025 Out Live: बेटियों ने मारी बाजी, 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, 12वीं में प्रियल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 06 May 2025 03:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 May 2025 03:22 PM IST
खास बातें
MP Board Class 10th 12th Result 2025 Declared Live , Sarkari Result: एमपी बोर्ड का 10वीं-12वीं के रिजल्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया। एमपी बोर्ड के दसवीं का 76.22 प्रतिशत एवं 12वीं का 74.28 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। विद्यार्थी अपना परिणाम बिना किसी असुविधा के नीचे दिए गए अमर उजाला के लिंक पर देख सकते हैं।
अमर उजाला पर देखें दसवीं का रिजल्ट
अमर उजाला पर देखें 12वीं का रिजल्ट
विज्ञापन
10वीं-12वीं रिजल्ट जारी करने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:49 PM, 06-May-2025
MP Board 12th Result 2025: मंडला के मो. जीशान कुरैशी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल
दसवीं का मेधावी छात्र जीशान कुरैशी।
- फोटो : अमर उजाला
मंडला जिले के नैनपुर स्थित ज्ञान ज्योति ई.एम. हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मो. जीशान कुरैशी ने 12वीं वाणिज्य समूह में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 500 में से 488 अंक अर्जित कर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से उन्हें समय-समय पर आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होता रहा, जिससे उन्हें पढ़ाई जारी रखने में काफी मदद मिली। शिक्षकगणों का मार्गदर्शन और विद्यालय का सहयोग उनके लिए प्रेरणास्त्रोत रहा।
01:21 PM, 06-May-2025
दसवीं की चौथी टॉपर बनीं उज्जैन की सुहानी
अपनी सहेलियों के साथ टॉपर सुहानी प्रजापति।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
12:16 PM, 06-May-2025
11:43 AM, 06-May-2025
MP Board Result: हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 76.22 प्रतिशत
दसवीं के तीन टॉपर।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के परीक्षा परिणाम में इस बार हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा। 10वीं के टॉपर्स की सूची में इस बार प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
11:27 AM, 06-May-2025
12वीं का परीक्षा परिणाम 74.48 प्रतिशत
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार 74.28 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।
11:07 AM, 06-May-2025
संकाय-वार टॉपर की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
10:59 AM, 06-May-2025
सफल होने वाले विद्यार्थियों को जीतू पटवारी ने दी बधाई
मप्र बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिन विद्यार्थियों के परिणाम मन मुताबिक नहीं आए वे निराश ना होकर पूरी ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास में लगें, सफलता ज़रूर मिलेगी।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 6, 2025
मप्र बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिन विद्यार्थियों के परिणाम मन मुताबिक नहीं आए वे निराश ना होकर पूरी ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास में लगें, सफलता ज़रूर मिलेगी।
10:20 AM, 06-May-2025
MP Board 12th Result 2025: लड़कियाें ने मारी बाजी
सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जायसवाल ने दसवीं में टॉप किया। प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक मिले। वहीं 492 अंक पाकर प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया, जोकि सतना की रहने वाली हैं। 10वीं 212 की मेरिट लिस्ट में छात्राएं 144 रही हैं। वहीं, छात्र केवल 68 ही हैं। एमपी बोर्ड के दसवीं का 76.22 प्रतिशत और 12वीं का 74.28 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
10:10 AM, 06-May-2025
MP Board Result: असफल होने वालों को निराश होने की आवश्यकता नहीं
MP Board Result: एमपी बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट मंगलवार (6 मई) को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई असफल होता है तो उसको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। 17 जून से मध्य प्रदेश में दोबारा परीक्षा होगी, इसमें फेल होने वाले तो शामिल होंगे। साथ ही में यदि कोई अपना रिजल्ट का इंप्रूवमेंट करना चाहता है तो वह भी परीक्षा में बैठ सकता है। देश में मध्य प्रदेश यह प्रयोग करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से बेहतर
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं। आज मन गदगद है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा, मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले 15 वर्षों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी।
10:01 AM, 06-May-2025
MP Board 12th Result 2025: पिछले साल 10वीं के आंकड़े
एमपी बोर्ड 2024 की 10वीं की परीक्षा में कुल 991168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 827509 थी। पिछले साल हायर सेकेंडरी में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए थे।