फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP : Bloody clash in BJP MLAs birthday celebrations in Damoh, two people died

मप्र : दमोह में भाजपा विधायक के जन्म दिन समारोह में खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत

Sat, 06 Mar 2021 04:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Mar 2021 04:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भाजपा विधायक धर्मेंद्र लोधी के जन्मदिन समारोह में खून खराबा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक विधायक प्रतिनिधि शामिल है। 

विज्ञापन
MP : Bloody clash in BJP MLAs birthday celebrations in Damoh, two people died
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा विधायक के जन्मदिन पर आयोजित सार्वजनिक समारोह के मौके पर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक विधायक प्रतिनिधि तो दूसरा अतिथि शिक्षक था। संघर्ष के वक्त विधायक धर्मेंद लोधी घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। 

विज्ञापन


एक की मौत गोली लगने से दूसरे को पत्थर-डंडे से पीटा गया
दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान अरविंद जैन (30) और जोगेन्द्र सिंह (30) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक सिंह की मौत गोली लगने से हुई, जबकि जैन को कुछ लोगों ने पत्थर और डंडे से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


बनवार गांव में था कार्यक्रम
एसपी चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात विधायक धमेन्द्र लोधी के जन्म दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जैन और सिंह के बीच कथित तौर पर एक विवाद हुआ था। बताया जाता है कि जैन विधायक प्रतिनिध थे, जबकि सिंह अतिथि शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नहीं हुई
एसपी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त जबेरा से विधायक लोधी मौके पर मौजूद नहीं थे। 


राष्ट्रपति के दौरे के बीच घटना
वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन ने जिले में आपराधिक घटनाओं की वृद्धि के लिये पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया है। टंडन ने कहा कि यह घटना ऐसे समय हुई है, जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की रविवार की यहां की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।प्रदेश भाजपा सचिव राजनीश अग्रवाल ने इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed