फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Reshuffle: Former Tripura CM Biplab Kumar Deb Named In-Charge, MP Rekha Verma Co-In-Charge

मध्यप्रदेश भाजपा में बदलाव: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव प्रभारी, सांसद रेखा वर्मा सह प्रभारी बनीं

Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 23 Sep 2026 03:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को प्रदेश प्रभारी बनाया है। सांसद रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
MP BJP Reshuffle: Former Tripura CM Biplab Kumar Deb Named In-Charge, MP Rekha Verma Co-In-Charge
बिप्लव कुमार देव और रेखा वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में लंबे समय से प्रदेश प्रभारी के बदलाव को लेकर चर्चा की अटकलों पर अब विराम लग गया है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए बिप्लब कुमार देव को प्रदेश प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के नए संगठनात्मक बदलाव में इन दोनों नेताओं को एमपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक डॉ. महेंद्र सिंह प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रियता बनी हुई थी। हालांकि, अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश से आते हैं। उनको पार्टी ने उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी हैं। ऐसे में उनके यूपी में अधिक सक्रिय होने के बीच मध्य प्रदेश में नए प्रभारी को लेकर चर्चा तेज हुई थी। वहीं, मध्य प्रदेश के सह प्रभारी सतीश कुमार उपाध्याय दिल्ली से विधायक हैं। उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली हुई है। उनकी दूसरी संगठनात्मक और राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते मध्य प्रदेश में सह प्रभारी के स्तर पर भी बदलाव की चर्चा थी। अब पार्टी ने नए नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: पहली अग्निवीर बैच के निकलने से पहले MP सरकार बदलेगी नौकरी के नियम, 10% कोटा 20% करने की तैयारी
विज्ञापन


कौन हैं बिप्लब कुमार देव?
बिप्लब कुमार देव त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वे 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिपुरा में सरकार बनाई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे त्रिपुरा पश्चिम सीट से सांसद चुने गए। भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय संगठन में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जल जीवन में खेला: 3.85 करोड़ का पूरा भुगतान करने के बाद जांच में टूटी टंकी, घरों में नल नदारद; केस दर्ज


रेखा वर्मा का भी संगठन में अनुभव
रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश की नेता हैं और धौरहरा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब उन्हें मध्य प्रदेश में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

प्रदेश के चार नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 
वहीं, मध्यप्रदेश के चार भाजपा नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसमें मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया हैं। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राजस्थान का सह प्रभारी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा खरगोन से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें- दतिया भाजपा: मानवेंद्र परिहार बने जिलाध्यक्ष, उपचुनाव के बाद भंग था पूरा संगठन;अब नई टीम की तैयारी

प्रभारी की भूमिका क्यों अहम?
भाजपा में प्रदेश प्रभारी की भूमिका राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय की होती है। प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के साथ मिलकर पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों की निगरानी करते हैं। राज्य से जुड़ी संगठनात्मक रिपोर्ट और फीडबैक भी राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने में प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सह प्रभारी, प्रभारी के साथ मिलकर संगठन के कामकाज और निर्धारित जिम्मेदारियों को संभालते हैं। चुनाव के समय इन पदों की भूमिका और बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed