फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Bhopal News: Family members vandalized Akshay Heart Hospital after the death of a young man.

Bhopal News: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, सीपीआर देते हुए नर्स का वीडियो वायरल; जानें क्या है पूरा मामला?

Sun, 04 Jan 2026 04:58 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Jan 2026 04:58 PM IST
सार

भोपाल के अक्षय हार्ट अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। डॉक्टरों की गैरमौजूदगी का दावा करता सीपीआर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
MP Bhopal News: Family members vandalized Akshay Heart Hospital after the death of a young man.
युवक को सीपीआर देती हुई नर्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित अक्षय हार्ट अस्पताल में 32 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नर्स अकेले मरीज को सीपीआर देती नजर आ रही है, जबकि मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं दिख रहा। वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहा व्यक्ति अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति का आरोप भी लगाता सुनाई दे रहा है।

विज्ञापन


हबीबगंज पुलिस के अनुसार, बरखेड़ी निवासी 32 वर्षीय विशाल जोगी को शनिवार शाम अक्षय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि कई बार आग्रह करने के बावजूद कोई सीनियर डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद विशाल की मौत हो गई, जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सीपीआर का वीडियो बना विवाद की वजह
घटना से पहले का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अस्पताल के वार्ड में केवल एक नर्स दिखाई दे रही है, जो बेड पर लेटे विशाल को सीपीआर देकर बचाने का प्रयास कर रही है। वीडियो बनाने वाला परिजन अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की गैरमौजूदगी का आरोप लगाता सुनाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Indore News: सावधान! इंदौर में मिले 'मौत के बैक्टीरिया', कितने खतरनाक... आप भी चौंक जाएंगे

हंगामे के बाद अस्पताल छोड़कर गया स्टाफ
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि विशाल की हालत पहले से ही गंभीर थी और इसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी। जैसे ही युवक की मौत हुई, 30 से अधिक लोग अस्पताल में एकत्र हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा गार्ड अस्पताल छोड़कर चले गए। उस समय केवल नाइट ड्यूटी पर तैनात दो सफाई कर्मचारी ही अस्पताल में मौजूद थे।

परिजनों के गुस्से में अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। कांच, कुर्सियां और साइन बोर्ड तोड़ दिए गए। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिजनों द्वारा लगाए गए डॉक्टरों की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed