फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Assembly Election 2023: Bhim Army released list of candidates for 80 seats; Will contest on 115 seats

MP Assembly Election 2023: भीम आर्मी ने 80 सीटों पर उतारे प्रत्याशी; 115 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Sat, 28 Oct 2023 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Oct 2023 04:56 PM IST
सार

Assembly Elections 2023: भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (ASP) के बैनर तले मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। भीम आर्मी के चीफ आजाद ने शनिवार को भोपाल में यह घोषणा की। पार्टी ने 80 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी (ASP) की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
MP Assembly Election 2023: Bhim Army released list of candidates for 80 seats; Will contest on 115 seats
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीम आर्मी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में 115 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। 80 नामों की पहली सूची भी जारी कर दी गई है। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भोपाल में शनिवार को विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (ASP) के बैनर तले मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी दलित आदिवासी और पिछड़े लोगों की आवाज उठाने के लिए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। आजाद समाज पार्टी (ASP) 115 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन




‘कांग्रेस-बीजेपी ने हमारे हितों की रक्षा नहीं की’
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने हमारे हितों की रक्षा नहीं की है। हमारे लिए काम नहीं किया है। इसीलिए अब हम खुद चुनाव में जनता के बीच जा रहे हैं। आजाद ने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टियों में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। हम सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन




दल बदल के बाद पार्टी में शामिल हुए कई नेता-कार्यकर्ता
आजाद ने बताया कि समाजवादी पार्टी से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता आजाद समाज पार्टी से प्राभावित होकर ASP में शामिल हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष तस्दीक अहमद गिब्बी, प्रवक्ता शमशुल हसन, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मध्यप्रदेश मोहम्मद शकील, जिला अध्यक्ष कटनी मोहम्मद जावेद, महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य प्रदेश मोहम्मद जाहिद समेत अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। ये सभी लोग मिलकर इस चुनाव में दलित आदिवासी और पिछड़े लोगों की आवाज उठाएंगे और जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed