फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Agar BJP district in-charge said - polling will win, polling and police party will cooperate, Congress rel

MP: आगर BJP जिला प्रभारी बोले-पोलिंग जिताओ, पोलिंग और पुलिस पार्टी सहयोग करेगी, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

Mon, 06 May 2024 08:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 May 2024 08:09 PM IST
सार

पीसीसी चीफ के सलाहकार केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आगर के जिला प्रभारी सोनू गहलोत ने नलखेड़ा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के पोलिंग एजेंट पर दबाव बनाओ, पोलिंग जिताओ, पोलिंग पार्टी, पुलिस पार्टी आपका सहयोग करेगी।

विज्ञापन
MP: Agar BJP district in-charge said - polling will win, polling and police party will cooperate, Congress rel
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की नौ सीटों पर मंगलवार को मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो जारी किया है। इसमें भाजपा का पदाधिकारी एक बैठक में पोलिंग जिताने पोलिंग और पुलिस पार्टी के सहयोग करने की बात कहते सुनाई दे रहा है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ के सलाहकार केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आगर के जिला प्रभारी सोनू गहलोत ने नलखेड़ा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के पोलिंग एजेंट पर दबाव बनाओ, पोलिंग जिताओ, पोलिंग पार्टी, पुलिस पार्टी आपका सहयोग करेगी। वीडियो मौजूद शख्स यह कहते हुए भी सुनवाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मिश्रा ने वीडियो को मुख्य चुनाव पदाधिकारी अनुपम राजन को टैग कर लिखा कि अनुपम राजन जी आपके तथा भाजपा के बीच कोई ऐसा अनुबंध हुआ है क्या….? यदि नहीं तो इस स्पष्ट प्रमाण के बाद आप कोई कार्यवाही कर चुनाव आयोग की निष्पक्षता को प्रमाणित करेंगे क्या?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed