फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: After Congress’ ‘Students Ki Goonj’, CM Mohan Yadav to Engage with 20,000+ Youth Today

एमपी: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ के बाद एमपी सरकार का जवाब, सीएम आज करेंगे 20 हजार युवाओं से सीधा संवाद

Tue, 06 Oct 2026 07:01 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 06 Oct 2026 07:01 AM IST
सार

कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जवाब में मध्यप्रदेश सरकार युवाओं से सीधे संवाद करने जा रही है। भोपाल में होने वाले सीएम यूथ कॉन्क्लेव में 20 हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे, जहां नौकरी, स्टार्टअप और नई तकनीक पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
MP: After Congress’ ‘Students Ki Goonj’, CM Mohan Yadav to Engage with 20,000+ Youth Today
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के बीच बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। 6 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026’ होगा। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं की पढ़ाई और नौकरी से लेकर स्टार्टअप, स्वरोजगार, कौशल विकास, मानसिक स्वास्थ्य और नई तकनीक तक कई मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री युवाओं से उनकी आकांक्षाओं, विचारों और अपेक्षाओं को जानेंगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा और तकनीकी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी भी देखेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में अफसरों पर सीएम की नाराजगी: बोले- डीपीसी करना भूल गए, रिकॉर्ड तक नहीं मिल रहे थे; जीएडी पर भी कसा तंज”
विज्ञापन


आईआईटी और एआईआईएमएसके विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन
इस बार कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों की मौजूदगी भी खास रहेगी। आईआईटी मुंबई और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ युवाओं को तकनीकी शिक्षा, नवाचार और भविष्य में रोजगार के अवसरों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। वहीं एम्स के मनोचिकित्सक विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य, तनाव और उसे संभालने जैसे विषयों पर बात करेंगे। कॅरियर और रोजगार के साथ युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को भी कार्यक्रम में जगह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: आयुष्मान में फर्जी डॉक्टरों का खेल! 45 के नाम चढ़ाए, असल में सिर्फ 15 कार्यरत; एक ही नाम चार-चार बार

17 विभाग बताएंगे रोजगार और करियर के रास्ते
कॉन्क्लेव में 17 सरकारी विभागों और विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी होगी। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उद्योग, एमएसएमई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, आयुष, पुलिस और साइबर सुरक्षा जैसे विभाग युवाओं को अपनी योजनाओं और अवसरों की जानकारी देंगे। मध्यप्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप के जरिए युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास और नए कारोबार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: एसआईआर को लेकर सीएम मोहन यादव की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें, 18+ युवा वोटर लिस्ट में नाम जरूर जुड़वाएं

80 से ज्यादा प्रदर्शनी कक्ष, स्टार्टअप भी दिखाएंगे प्रोडक्ट
लाल परेड मैदान में 80 से ज्यादा प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे। इनमें सरकारी योजनाओं के अलावा रोजगार, प्रशिक्षण, करियर, रिसर्च, तकनीक और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी मिलेगी। विश्वविद्यालय अपने रिसर्च और इनोवेशन प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित करेंगे। ड्रोन तकनीक समेत भविष्य में उपयोगी तकनीकों को भी युवाओं के सामने रखा जाएगा। वहीं स्टार्टअप से जुड़े युवा अपने उत्पाद और नए आइडिया प्रदर्शित करेंगे। कॉन्क्लेव में युवाओं को यह समझने का मौका मिलेगा कि किसी विचार को प्रोडक्ट और फिर उसे कारोबार में कैसे बदला जा सकता है। 


ये भी पढ़ें-  एमपी: कूनो में चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी, 5 नन्हे शावकों का जन्म; देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 60

एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन से ईवी तक फोकस
नई तकनीक भी कार्यक्रम के प्रमुख विषयों में रहेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई, ट्रेनिंग, रिसर्च और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी युवाओं को दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- भोपाल: 600 किमी दूर पहुंचा रिटायर्ड आईएएस का हत्यारोपी, वृंदावन में मिली लोकेशन; 50 हजार का इनाम घोषित

साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर भी चर्चा
पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। युवाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे करेंगे प्रस्तुति
कॉन्क्लेव में करियर और रोजगार की चर्चा के साथ मनोरंजन का भी इंतजाम रहेगा। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। दोनों की प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी।

शिक्षा से रोजगार और आइडिया से स्टार्टअप तक
सरकार के इस आयोजन में युवाओं को केवल नौकरी के विकल्पों की जानकारी देने के बजाय कौशल, स्वरोजगार, स्टार्टअप और नई तकनीक से जुड़ी संभावनाओं से जोड़ने पर जोर है। कार्यक्रम का फोकस युवाओं को शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार, विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने पर रहेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed