फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Miya Bhopali Jhole Batole Shivraj Singh Chouhan In MP BJP Executive Meeting

मियां भोपाली के झोले-बतोले: कर्नाटक फर्नाटक या मधपिरदेश वद्यपिरदेश...?

Sat, 20 May 2023 12:37 PM IST
Ajay Bokil अजय बोकिल
Updated Sat, 20 May 2023 12:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्नाटक फर्नाटक की चिंता मत करो। मध्य प्रदेश में भाजपा जीतने वाली है। 

विज्ञापन
Miya Bhopali Jhole Batole Shivraj Singh Chouhan In MP BJP Executive Meeting
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

को खां, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बम्पर जीत के बाद मधपिरदेश में जहां कांगरेसियों की आंखों में चमक आ गई हे, वहीं बीजेपी वाले अपने कारकरताओं  में हवा भरने में लगे हें। खुद ई पीठ थपथपारिए हें ओर के रिए हें के एमपी में जो भाजपाई जीतेगी। उधर पिरदेश कांगरेस अध्यक्ष ओर दूसरी बार सीएम बनने के दावेदार कमलनाथ ने नया दांव चलते हुए एलान करा के उनकी सरकार आई तो लोगों को 100 यूनिट बिजली फिरी मिलेगी ओर 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ होगा। बीजेपी की दूसरी डायरेक्ट बेनिफिट योजनाओं के जवाब में कांगरेस का ये मास्टर स्ट्रोक माना जा रिए हे।  

विज्ञापन

मियां, कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद मधपरिदेश की सियासत में नई जान आ गई हेगी। शुरू में आगामी विधानसभा चुनावों का नतीजा इकतरफा लग रिया था, मगर अब दो तरफा वार हो रिए हें। दांव पे दांव चले जा रिए हें। बीजेपी को पेला झटका कांगरेस ने बीजेपी के बड़े नेता ओर माजी मुखमंतरी केलाश जोशी के नाराज बेटे दीपक जोशी ने कांगरेस का हाथ थाम लिया। बीजेपी वाले उसे नई रोक पाए। अभी ओर कई नेताओं के कांगरेस में जाने की चर्चा हे। कुछ लोग कांगरेस ओर दूसरी पार्टियों से बीजेपी में भी आ रिए हें।  

विज्ञापन

मियां, बीजेपी के सामने अभी सवाल नेताओं ओर कारकरताओं का मनोबल बढ़ाने का हेगा। सो नेता लोग खरी खरी सुनाने  के साथ-साथ अपनी पीठ थपथपारिए हें। 19 मई को भोपाल में पिरदेश बीजेपी कारकारिणी की बेठक में मुखमंतरी शिवराज सिंह चोहान ने हवा बांधी के ये कर्नाटक फरनाटक क्या हे। हम वहां हारे जरूर हें मगर हमको पेले भी 36 परसेंट वोट मिला था, अब भी उत्ता ई मिला हे। मधपिरदेश में हम दो सौ के पार सीटें जीतेंगे। कांगरेस की सरकार में कई डाकू थे। हमने उन्हें खतम करा हे। कांगरेस की सरकार में बिजली कब जाती थी ओर कब आती थी पता ई नई चलता था। बीजेपी के पिरदेश पिरभारी मुरलीधर राव ने दावा करा के मधपिरदेश दिल्ली के लिए मजबूत खंबा है। जैसा इतिहास गुजरात में रचा, वैसा मध्य प्रदेश में दोहराएंगे। हमारी चुनौती कांग्रेस नहीं, भाजपा की जीत का इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान है। बीजेपी पिरदेश अध्यक्ष वीडी शरमा ने भी आरोप लगाया के 15 महीने वाली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ ‘कमीशन नाथ’ के रोल में थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केलाश विजयवर्गीय ने नेताओं को खरी-खरी सुनाते हुए बोला के कई जिलों में जिला अध्यक्षों की स्थिति बहुत खराब है। वे अपनी कुर्सी से भी नहीं उठते हैं। उन्होंने बोला के पिरभारी मंतरी ओर जिला अध्यक्ष भी कारकरताओं की नई सुनते।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कांगरेस में नाराज नेता अचानक बोलने लगे हें। गवालियर में कांगरेस नेता अजय सिंह ने बोला के अबकी बार एमपी में अलग फारमूला लागू होगा। उन्होंने मोदी को फरजी हनुमान भक्त बताया। वो ये भी बोले के सिंधिया गलतफहमी में न रहें कि उनके कारण कांग्रेस की सरकार बनी थी। कांगरेस को उम्मीद हे के रेवड़ी कल्चर का उसका दांव जरूर असर करेगा। गरीब आदमी के लिए बिजली बिल का माफ होना भी बड़ी नेमत हे। वोटर दोनो पार्टियों से मिल रई खेरातों से खुश हे। मगर वोट कोन को देगा, ये कोई भी दावे के साथ नई के सकता। खां, कहीं ऐसा न हो के कर्नाटक फरनाटक की तर्ज पर मधपिरदेश वद्यपिरदेश केने की नोबन आन पड़े।   

- बतोलेबाज  

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw।co।in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed