{"_id":"687f587c591c0245ea060b58","slug":"miscreants-who-stole-a-silver-crown-from-bhairon-baba-temple-arrested-stolen-bike-also-recovered-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भैरों बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भैरों बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद
Tue, 22 Jul 2025 03:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:06 PM IST
सार
भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के जमूसर कलां गांव में स्थित भैरों बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के पास से चांदी का मुकुट, एक मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमूसर कलां गांव में स्थित भैरों बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने जानकारी दी कि 19 जुलाई की शाम मंदिर में पूजा के बाद पुजारी ने मंदिर को ताला लगाकर बंद कर दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह जब मंदिर खोला गया, तो उसका ताला टूटा हुआ मिला और भगवान भैरों बाबा के सिर से चांदी का मुकुट गायब था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बैरसिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण करने के साथ साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों से सूचना जुटाई। जांच में दो संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़ें; सागर के 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिये मतदान आज,आईपीबीएमएस तकनीक का होगा उपयोग
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुवीर जाटव (35), निवासी शमशाबाद और अभिषेक जाटव (24), निवासी ग्राम डुगरिया, थाना बैरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से लगभग 30 हजार रुपये मूल्य का चांदी का मुकुट, एक मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी सेन ने बताया कि आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है, जिसमें उन्होंने एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।