{"_id":"687effcd2d4097ca730d3282","slug":"mp-news-voting-for-4-sarpanch-posts-of-sagar-district-and-one-janapad-member-of-damoh-from-ipbms-voting-toda-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर के 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिये मतदान आज,आईपीबीएमएस तकनीक का होगा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर के 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिये मतदान आज,आईपीबीएमएस तकनीक का होगा उपयोग
Tue, 22 Jul 2025 08:34 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:34 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में 22 जुलाई को पंचायत उपचुनाव के तहत सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इस बार सागर और दमोह जिलों के कुछ मतदान केंद्रों पर पहली बार डिजिटल प्रणाली इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम (IPBMS) के जरिए वोटिंग कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस तकनीक को पेपरलेस और पारदर्शी चुनाव की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायत उप निर्वाचन-2025 में त्रि-स्तरीय पंचायतों में रिक्त पद के लिये 22 जुलाई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। सरपंच पद के लिये 49 और जनपद पंचायत सदस्य के 5 पदों के लिये मतदान होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि इनमें से सागर जिले की 4 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिये 9 मतदान केन्द्रों और दमोह जिले के वार्ड-16 के जनपद सदस्य के निर्वाचन के लिये 9 मतदान केन्द्रों में इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम (आईपीबीएमएस) से मतदान कराया जायेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: सेना के शौर्य पर सवाल क्यों? शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पूछा-चर्चा से क्यों भाग रहे
इन मतदान केन्द्रों की मतदान प्रकिया का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। इसके लिये राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के सामने तथा सागर और दमोह में एक-एक स्क्रीन लगाई जायेगी। सागर जिले के जनपद पंचायत जैसीनगर की ग्राम पंचायत अगरा, औरिया, जनपद पंचायत खुरई की ग्राम पंचायत मुहासा और जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत सेमरालहरिया के मतदान केन्द्रों में इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम से मतदान कराया जायेगा। शेष पदों पर पूर्व की भांति मतदान कराया जायेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Mp weather: मध्य प्रदेश में दो तरह के मौसम,इंदौर समेत कई जिलों में हुई बारिश,खजुराहो में पारा 36 डिग्री पहुंचा
इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पेपरलेस बूथ की नवीन पहल की गई है। इसमें मतदान केन्द्रों में मतदाता और मतदानकर्मियों द्वारा किये जाने वाला पूरा काम डिजिटल माध्यम से किया जाता है। बता दे कि इस नवीन पहल के तहत वर्ष 2024 में भोपाल जिले के बैरसिया तहसील की ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर और रीवा जिले के अतरैला ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिये मतदान सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जनपद पंचायत सदस्य के लिये पहली बार इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम से मतदान करवाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा अध्यक्ष की कार्यकर्ताओं को दो टूक, बोले- पार्टी को कर्मशील युवा चाहिए, दिखावे वाले नहीं