फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Minister Dr. Mohan Yadav statement on MP Student Union election

MP News: छात्रसंघ चुनाव पर कोरोना का साया, उच्च शिक्षा मंत्री बोले- अभी कोविड का तीसरा दौर, बाद में होगा फैसला

Sat, 06 Aug 2022 10:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 06 Aug 2022 10:40 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में पांच साल पहले अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव हुए थे। वहीं प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए हुए 19 साल हो गए हैं। लंबे समय से छात्र संगठन प्रदेश के कॉलेजों में प्रत्यक्ष रूप से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Minister Dr. Mohan Yadav statement on MP Student Union election
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में इस बार भी छात्रसंघ चुनाव नहीं होने की संभावना है। चुनाव नहीं कराने के पीछे सरकार ने कोरोना का हवाला दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोरोना का अभी तीसरा दौर चल रहा है। कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस बारे में बात कर कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोरोना की स्थिति समान्य होने पर छात्रसंघ चुनाव कराने की बात कही। बता दें कि प्रदेश में सरकारी आठ यूनिवर्सिटी हैं। 1327 प्राइवेट और सरकारी कॉलेज हैं। छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्र निराश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


एबीवीपी ने लिखा नेताओं को पत्र
एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चुनाव कराने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री और दूसरे नेताओं को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


19 साल पहले हुए थे प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव
प्रदेश के कॉलेजों में 2017 में अप्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव कराए थे। उस समय छात्र संगठनों ने राज्य सरकार से चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग की थी। इसे खारिज कर दिया गया था। प्रत्यक्ष प्रणाली से आखिरी बार 2003 में छात्र संघ चुनाव हुए थे। तब से अब तक लगातार छात्र संगठनों के नेता प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed