{"_id":"669e822974a3ceb8330edf0a","slug":"mentor-mentee-program-started-for-students-in-bmhrc-every-student-got-a-mentor-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHOPAL NEWS: बीएमएचआरसी में स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुआ मेंटर मेंटी प्रोग्राम, हर विद्यार्थी को मिला एक मेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHOPAL NEWS: बीएमएचआरसी में स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुआ मेंटर मेंटी प्रोग्राम, हर विद्यार्थी को मिला एक मेंटर
Mon, 22 Jul 2024 09:30 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:30 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के बीएमएचआरसी में स्टूडेंट्स की परेशानी को हल करने के लिए मेंटर मेंटी प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत हर विद्यार्थी को एक मेंटर मिलेगा
विज्ञापन
बीएमएचआरसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल। बीएमएचआरसी में अध्ययन प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की समस्याओं के निवारण के लिए बीएमएचआरसी ने एक मेंटर- मेंटी कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत संस्थान के विभिन्न विभागों में एमडी, एमएस, डीएम या एमसीएच कर रहे हर विद्यार्थी के लिए उनके विभाग से ही एक फैकल्टी को उनका मेंटर बनाया गया है। नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए भी अलग-अलग टीचर्स को मेंटर बनाया गया है। बीएमएचआरसी में गुरू पूर्णिमा के मौके पर इसकी शुरूआत हुई। इस मौके पर विद्यार्थियों व टीचर्स ने संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया।
घर जैसा माहौल प्रदान करने की कोशिश
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान में एनेस्थीशियोलॉजी, आप्थेलमोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी समेत कई विभागों में पीजी व सुपरस्पेशियलिटी कोर्स संचालित हो रहे हैं। साथ ही नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज में भी कोर्स संचालित हो रहे हैं। इन कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को भावनात्मक सपोर्ट देने व उनके घर जैसा माहौल प्रदान करने के लिए मेंटर-मेंटी कार्यक्रम शुरू किया गया है। स्टूडेंट्स अपनी किसी भी तरह की परेशानी को अपने मेंटर को बता सकते हैं और उनसे सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। सभी फैकल्टी को भी अपने-अपने स्टूडेंट्स का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।