फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mayor reprimanded officials on pending complaints of building permission, 104 complaints are pending

bhopal news: बिल्डिंग परमिशन की पेंडिंग शिकायतों पर महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 104 शिकायतें पेंडिंग

Tue, 06 Aug 2024 12:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 06 Aug 2024 12:41 PM IST
सार


भोपाल की जनता की समस्याओं को लेकर महापौर मालती राय लगातार विभागों का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने मंगलवार को महापौर हेल्पलाइन की समीक्षा की।

विज्ञापन
Mayor reprimanded officials on pending complaints of building permission, 104 complaints are pending
हेल्पलाई का निरीक्षण करती महापौर मालती राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल की महापौर मालती राय इस समय एक्शन मोड में है। विभागों का लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं और अधिकारियों को निर्देशित कर रही है कि जनता के कोई भी काम पेंडिंग ना रहे, लेकिन निगम के अधिकारी लापरवाही करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे रहे हैं। मंगलवार को भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में महापौर हेल्पलाइन की समीक्षा की। उन्होंने हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया। और निर्देशित किया कि तत्काल शिकायतों का निवारण किया जाए। महापौर मालती राय ने इस डाउन उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि बिल्डिंग परमिशन की 104 शिकायतें पेंडिंग है। इतनी नहीं होनी चाहिए। ये क्यों बढ़ रही है? यदि कोई दिक्कत हो तो बैठकर सुलझाएं।
विज्ञापन




एक सप्ताह में 575 शिकायतें आईं जिसमे से 200 पेंडिंग
महापौर मालती राय मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस सप्ताह कुल 575 शिकायतें आई हैं। करीब 200 शिकायतों पर काम चल रहा है। बाकी दूर कर दी गई। करीब 1 हजार पुरानी शिकायतें हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्ट्रीट डॉग से जुड़ी हैं। लोग खुद बंद नहीं कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि कॉलोनी से हमेशा के लिए डॉग हट जाए, लेकिन निगम के पास संसाधन कम है। वहीं, नियम है कि जहां से डॉग को पकड़ते हैं, वहीं पर छोड़ते हैं। इसलिए शिकायतें पेंडिंग हैं। सीवेज की शिकायतें भी तुरंत दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


कल अतिक्रमण हटा आज फिर से हुआ कब्जा
महापौर मालती राय ने इस दौरान अफसरों के साथ शिकायत करने वाले लोगों को भी कॉल किया। एक व्यक्ति से पूछा कि आपने अतिक्रमण की शिकायत की थी, क्या वह दूर हो गई? इस पर व्यक्ति ने कहा कि कल अमले ने अतिक्रमण हटा दिया, लेकिन आज फिर से जमा हो गया। जिस पर महापौर।मालती राय ने अगली कार्रवाई करने की बात कहीं। महापौर ने कहा है कि स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो आप भी निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed