फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Matki Phod: CM sang Govinda Aala Re, Sunil Shetty said Bhopal people, it is not possible for me to forget you

Matki Phod: सीएम ने गाया गोविंदा आला रे, सुनील शेट्टी बोले भोपाल वालों मैं तुम्हें भूल जाऊं यह हो नहीं सकता

Sun, 24 Aug 2025 03:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 24 Aug 2025 03:55 PM IST
सार

भोपाल में प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी उपस्थिति से उत्सव को यादगार बना दिया उन्होने गाया गोविंदा आला रे.. बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

विज्ञापन
Matki Phod: CM sang Govinda Aala Re, Sunil Shetty said Bhopal people, it is not possible for me to forget you
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के करोंद चौराहे पर आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी उपस्थिति से उत्सव को यादगार बना दिया उन्होने गोविंदा आला रे” और “छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल” जैसे गीतों को गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्याक्रम बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। दोनों की उपस्थिति ने ना केवल उत्सव में चार चांद लगाए, बल्कि भारी संख्या में युवाओं को भी आकर्षित किया। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि भोपाल वालों मैं तुम्हें भूल जाऊं.. यह हो नहीं सकता.. और तुम मुझे भुला दो.. ये मैं होने नहीं दूंगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना 24 घंटे चौकन्ना
सुनील शेट्टी ने कहा कि एमपी तो मेरा आना होता ही है। मैं यहां हर साल फॉरेस्ट देखने आता रहा हूं। सीएम साहब को मुबारकबाद देना चाहता हूं, इतना प्यारा स्टेट, जो देश के दिल में बसा है। इसके अलावा मैं महाकाल के दर्शन के लिए भी आता हूं। सुनील शेट्टी ने अपना लोकप्रिय डायलॉग 'अन्ना 24 घंटे चौकन्ना' और 'यह धरती मेरी मां है' भी बोला। साथ ही 'भारत माता की जय' के नारे भी लगवाए।


यह भी पढ़े-मध्य प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्षों की दिल्ली में पहली ट्रेनिंग आज, राहुल गांधी बताएंगे आगे का रोडमैप


भारतीय संस्कृति दुनिया में अद्वितीय है
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंच से कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया में अद्वितीय है। हमारे तीज-त्योहार ही हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। यही पर्व हमारे समाज को जोड़ते हैं, हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं और हर दिन इसे और अधिक समृद्ध करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सिर्फ एक देवीय व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंत आत्मा हैं। उनका बाल रूप हमारी सांस्कृतिक विरासत का सबसे सुंदर और प्रेरणादायक चित्रण है।श्रीकृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन और उनकी बाल लीलाएं आज भी मानवता को न केवल आनंद देती हैं, बल्कि जीवन को दिशा भी देती हैं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता उन लीलाओं की एक सुंदर झलक है, जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। उन्होंने यशोदा माता के वात्सल्य की सराहना करते हुए कहा कि यशोदा मैया इस संसार की सबसे पुण्यात्मा मां थीं, जिन्होंने ईश्वर को पुत्र रूप में पाला-पोसा। ये मटकी फोड़ आयोजन उस अनुपम ममता और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं भी दीं और युवाओं के उत्साह को सराहा।


यह भी पढ़े-भोपाल में आज प्रदेश का सबसे बड़ा मटकी फोड़ महोत्सव, सुनील शेट्टी और सवाई भट्ट होंगे शामिल


कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
यह प्रतियोगिता इस वर्ष अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन जनसैलाब और भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा।बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। कृष्णरागी (गायक) सवाई भट्ट ने अपनी भजन गायकी से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति भी दी गई। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शक झूम उठे। आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था।कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक विष्णु खत्री, विधायक भगवान दास सबनानी, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed