{"_id":"6afb055b75d803b0e00a3359","slug":"manit-s-survey-gets-patented-the-operational-dynamics-of-city-buses-are-set-to-change-with-assessments-now-b-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनिट के सर्वे को पेटेंट: सिटी बसों का बदलेगा हिसाब-किताब, अब उम्र, आमदनी और सुरक्षा के पैमाने पर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनिट के सर्वे को पेटेंट: सिटी बसों का बदलेगा हिसाब-किताब, अब उम्र, आमदनी और सुरक्षा के पैमाने पर होगी जांच
Mon, 16 Nov 2026 07:00 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:00 PM IST
सार
मैनिट के प्रोफेसर डॉ. राहुल तिवारी के लोक परिवहन पर शोध को पेटेंट मिला है। भोपाल के 437 सिटी बस यात्रियों पर हुए अध्ययन में उम्र, आमदनी, शिक्षा और लिंग के आधार पर उनकी जरूरतें समझी गईं। शोध में सात पैमानों पर बस सेवा की गुणवत्ता जांचने का मॉडल तैयार किया गया है, जो भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को यात्रियों की जरूरतों के मुताबिक बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
यात्रियों से चर्चा करते प्रो. राहुल तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में सिटी बसें कितनी हैं, कितने रूट पर चलती हैं और यात्रियों को कितनी देर इंतजार करना पड़ता है, अब तक लोक परिवहन की गुणवत्ता जांचने का आधार यही रहा है। लेकिन क्या बसों की संख्या बढ़ने भर से सफर बेहतर हो जाता है? क्या कम आमदनी वाले यात्री और बुजुर्ग एक जैसी सुविधाएं चाहते हैं? इन सवालों का जवाब मैनिट के प्रोफेसर डॉ. राहुल तिवारी के शोध में तलाशा गया है। उनके शोध यात्रियों की जरूरतों के मुताबिक लोक परिवहन सेवा नियोजन तथा मूल्यांकन पद्धति को पेटेंट मिला है। इस शोध में पहली बार यात्रियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी बस सेवा की गुणवत्ता आंकने का आधार बनाया गया है।
437 यात्रियों से सीधे बातचीत
इस अध्ययन में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की बसों में सफर करने वाले 437 यात्रियों से सीधे बातचीत की गई। बसों के अंदर और बस स्टॉप पर प्रश्नावली के जरिए यात्रियों की राय जुटाई गई। इसमें उनकी उम्र, महिला या पुरुष, आमदनी और शिक्षा से जुड़ी जानकारी भी शामिल की गई। शोध का मकसद यह समझना था कि अलग-अलग वर्गों के यात्रियों के लिए अच्छी बस सेवा का मतलब क्या है।
सात पैमानों पर तय होगी बस सेवा की असली गुणवत्ता
शोध में बस सेवा के मूल्यांकन के लिए सात प्रमुख आयाम तय किए गए हैं। इनमें बस स्टॉप तक पहुंच की सुविधा, सफर में आराम, किराया, पर्यावरण पर प्रभाव, बसों की नियमितता, सुरक्षा और यात्रा में लगने वाला समय शामिल हैं। यानी किसी यात्री के लिए समय पर बस मिलना सबसे जरूरी हो सकता है, तो किसी दूसरे के लिए कम किराया और सुरक्षित सफर प्राथमिकता हो सकती है। शोध में इसी अंतर को समझने की कोशिश की गई है। अब बस सेवा का मूल्यांकन केवल सरकारी आंकड़ों से नहीं, बल्कि यात्रियों के वास्तविक अनुभव और जरूरतों से भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उम्र, आमदनी और शिक्षा से बदल जाती है यात्रियों की पसंद
शोध में सामने आया कि यात्रियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का उनकी प्राथमिकताओं से महत्वपूर्ण संबंध है। अलग-अलग उम्र, आमदनी, शिक्षा और महिला-पुरुष होने के आधार पर सुविधाओं को लेकर उनकी अपेक्षाएं बदलती हैं। शोध में तैयार मॉडल यात्रियों की प्राथमिकताओं में होने वाले करीब 30 प्रतिशत बदलाव को समझाने में सफल रहा। शोधकर्ताओं का मानना है कि बड़े और छोटे शहरों में लोक परिवहन की जरूरतें एक जैसी नहीं हो सकतीं। इसी तरह हर यात्री की अपेक्षाएं भी अलग होती हैं। इसलिए बस सेवा का स्तर तय करने के लिए यात्रियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और उनकी जरूरतों को शामिल करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई: पूर्व आईएएस और विधायक भिड़े, बोले- आपने पांच कॉलोनियों की नियम विरुद्ध अनुमति दी
भोपाल की सिटी बस व्यवस्था के लिए क्यों अहम है यह पेटेंट?
भोपाल में लोक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से यह शोध महत्वपूर्ण हो सकता है। इसके आधार पर बसों के रूट, सेवा के समय, किराये, सुरक्षा और दूसरी सुविधाओं की योजना यात्रियों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार बनाई जा सकती है। इससे उन इलाकों और यात्री वर्गों की जरूरतें भी सामने आ सकेंगी, जिन्हें मौजूदा व्यवस्था में पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस शोध में मैनिट भोपाल के डॉ. राहुल तिवारी के साथ स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), भोपाल की डॉ. क्षमा पुंटाम्बेकर और सीएसआईआर-सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई), रुड़की की डॉ. पूर्णिमा परिडा शामिल रहीं। इस पेटेंट की खास बात यह है कि यह बसों की संख्या बढ़ाने के बजाय यात्रियों की जरूरत समझकर परिवहन व्यवस्था सुधारने का रास्ता दिखाता है। अब चुनौती इस पद्धति को भोपाल की सिटी बस व्यवस्था में लागू करने और उसके आधार पर सुविधाओं में बदलाव करने की होगी।