फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Man stayed in Sayaji Hotel for seven days as an officer, ran away without paying bill, case registered

धोखाधड़ी: बड़ी कंपनी का अधिकारी बनकर सयाजी होटल में सात दिन रुका शख्स, बिना बिल चुकाए भागा, मामला दर्ज

Sat, 08 Apr 2023 09:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 09:37 AM IST
सार

भोपाल के सयाजी होटल में एक शख्स ने खुद को बड़ी कंपनी का अधिकारी बताया और सात दिन तक रूक रहा, बाद में बिना बिल चुकाए होटल से भाग गया। अब होटल के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Man stayed in Sayaji Hotel for seven days as an officer, ran away without paying bill, case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में वन विहार के पास बड़े तालाब के किनारे स्थित सयाजी होटल में एक जालसाज बड़ी कंपनी का अधिकारी बनकर सात दिन तक रुका और बिना बिल चुकाए भाग गया। पुलिस ने होटल प्रबंधन की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


कमला नगर पुलिस के अनुसार शनि कुमार राय नाम का व्यक्ति बीते वर्ष 22 दिसंबर को होटल सयाजी पहुंचा था। उसने खुद को एक कॉर्पोरेट कंपनी का अधिकारी बनकर कमरा बुक किया और सात दिन तक होटल में ठहरा। आरोपी ने कंपनी के काम से आना बताकर आधार कार्ड दिया था और पेमेंट कंपनी से आने को कहा था। चूंकि होटल में कॉर्पोरेट के प्रतिनिधि आते रहते हैं तथा यहां पर आयोजन होते रहते हैं इसलिए शनि पर भरोसा करते हुए उसे एक कमरा दे दिया गया। वह 22 से 25 दिसंबर के बीच होटल में रहा, इसके बाद उसने दो दिन का स्टे और बढ़ा दिया। 25 से 27 के बीच जब शनि होटल में दिखा नहीं तो होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। इसको देखने पर पता चला कि शनी तो 25 दिसंबर को ही होटल छोड़कर जा चुका है। 
विज्ञापन


कमरे की चाभी भी ले गया साथ
होटल के कर्मचारियों को सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि 25 दिसंबर को ही होटल छोड़ कर जा चुका है। आरेापी अपने साथ कमरे की चाभी भी ले गया है। होटल के कर्मचारियों ने जब उससे मोबाइल पर संपर्क किया तो कुछ दिनों में पैसे का भुगतान कंपनी से आने, फिर खुद करने का बहाना बनाता रहा। इसके बाद उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया। होटल के कर्मचारी प्रणय कुमार सोनी की शिकायत पर शनि कुमार राय के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने 36 हजार रुपये का चूना होटल को लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed