फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Maharashtra Political Crisis: Narottam Mishra said for the first time in the country a government fell in the name of Hindutva, effect of Hanuman Chalisa

Maharashtra Crisis: मिश्रा बोले- महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का दिखा प्रभाव, हिंदुत्व पर पहली बार गिरी सरकार

Thu, 30 Jun 2022 12:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Jun 2022 12:37 PM IST
सार

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार गिरने पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में पहली बार हिंदुत्व के नाम पर सरकारी गिरी है। मेरा देश बदल रहा है। यह हनुमान चालीसा का प्रभाव है।

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis: Narottam Mishra said for the first time in the country a government fell in the name of Hindutva, effect of Hanuman Chalisa
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखी टिप्पणी की हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने पर कहा कि देश में पहली बार हिंदुत्व के नाम पर सरकारी गिरी है। मेरा देश बदल रहा है। यह हनुमान चालीसा का प्रभाव है। 
विज्ञापन

 
गृहमंत्री मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार का गिरना हनुमान चालीसा का प्रभाव है। 40 दिन में 40 विधायक पार्टी छोड़ गए। संजय राउत कह रहे थे कि उनके विधायक अगवा हो गए। वह भूल गए कि उनके विधायक अगवा नहीं भगवा हो गए हैं। देश में पहली बार है जब हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिरी है। मेरा देश बदल रहा है।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की संगत में जो जाएगा, वह साफ हो जाएगा। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा कि कमलनाथ की राजनीति का मूल मोटिव कन्फ्यूजन है। वह सभी को भ्रमित कर रहे हैं। अब वह कन्फ्यूजन नाथ हो गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। असदुद्दीन ओवैसी धर्म की राजनीति करते है। आखिर में दोनों जाकर एक ही जगह मिल जाते हैं। इस वजह से दोनों ही एक-दूसरे पर आक्षेप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 शिवसेना के विधायकों ने बगावत कर दी है। इसके बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है। वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र में अजान को लेकर शुरू हुए विवाद में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने उद्धव के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद महराष्ट्र पुलिस ने उनके पति और उन पर राजद्रोह का केस दर्ज किया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 


उदयपुर मर्डर केस के आरोपियों का मप्र से कोई संबंध नहीं 
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि उदयपुर हत्याकांड में अल-सुफ़ा के कनेक्शन पर मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारी राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं। उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों का मध्य प्रदेश से कोई कनेक्शन नहीं है। डीजीपी ने आतंकी संगठन 'दावत-ए- इस्लामी' की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल हॉक फ़ोर्स और इंटेलिजेंस के अधिकारियों को विशेष भत्ता देने और होमगार्ड के जवानों के कॉल-ऑफ संबंधी विसंगति को दूर करने के लिए शीघ्र ही कैबिनेट में प्रस्ताव भेजेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed