फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madrasas in MP are teaching the Quran to Hindu children: NHRC seeks report, Kanungo says government should sto

एमपी के मदरसों में हिंदू बच्चों को पढ़ा रहे कुरान: NHRC ने मांगी रिपोर्ट, कानूनगो बोले-सरकार बंद करें ग्रांट

Tue, 30 Sep 2025 09:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 30 Sep 2025 09:39 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में अवैध धर्मांतरण की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Madrasas in MP are teaching the Quran to Hindu children: NHRC seeks report, Kanungo says government should sto
प्रियांक कानूनगो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में कथित तौर पर चल रहे अवैध धर्मांतरण गिरोह की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आरोप है कि यह गिरोह हिन्दू बच्चों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए निशाना बना रहा है। इस मामले में आयोग ने 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए हैं और कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) पंद्रह दिनों में प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति टली, एपी सिंह बनाए गए प्रशासनिक सदस्य
विज्ञापन


एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आयोग को 26 सितंबर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रदेश में अवैध धर्मांतरण का गिरोह सक्रिय है, जो 556 हिन्दू बच्चों को 27 अवैध मदरसों में दाखिला देकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया कि ये मदरसे मुरैना, इसलामपुरा, जौरा, पोरसा, अंबाह, कैलारस, संबलगढ़ और अन्य क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं। बिना सरकारी अनुमति के ये संस्थान हिन्दू बच्चों को कुरान और हदीस की शिक्षा दे रहे हैं, जो किशोर न्याय (देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मध्य प्रदेश कैडर के 25 IAS अधिकारी पर्यवेक्षक बनकर संभालेंगे चुनावी ड्यूटी

सरकार ग्रांट देना तुरंत बंद कर दें 
प्रियांक कानूनगो ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछली कई वषों से समस्या चल रही है। मध्य प्रदेश में मदरसा संचालक हिंदू बच्चों को प्रवेश देते है और कुरान पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षा केंद्र नहीं है। यह धार्मिक परंपरा सीखाने के केंद्र हैं। राज्य सरकारों को मदरसों को ग्रांट देने का काम तुरंत बंद कर देना चाहिए। यह सरकार का काम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed