Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Two to Get Rs 12 Lakh Veer Bharat Fellowships Annually; Tribal Museum in Betul

मध्यप्रदेश: देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप, बैतूल में बनेगा जनजातीय संग्रहालय

Mon, 02 Nov 2026 06:58 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 02 Nov 2026 06:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भारतीय इतिहास और संस्कृति पर शोध को बढ़ावा देने के लिए हर साल दो लोगों को 12-12 लाख रुपए की वीर भारत फैलोशिप दी जाएगी। वहीं, बैतूल में जनजातीय संग्रहालय और उज्जैन के कोठी महल में वीर भारत संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Two to Get Rs 12 Lakh Veer Bharat Fellowships Annually; Tribal Museum in Betul
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में भारतीय इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को प्रोत्साहित करने के लिए वीर भारत फैलोशिप शुरू की जाएगी। इसके तहत हर साल दो अध्येताओं को एक-एक साल के लिए 12 लाख रुपए की फैलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा बैतूल में केंद्र सरकार के सहयोग से आरण्यक युगयुगीन जनजातीय संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। वहीं, उज्जैन के कोठी महल में वीर भारत संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में वीर भारत न्यास की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें फैलोशिप, जनजातीय संग्रहालय और उज्जैन में बनने वाले वीर भारत संग्रहालय से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। फैलोशिप के माध्यम से प्राचीन काल से आधुनिक भारत तक के इतिहास, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले चिंतकों, कलाकारों और वैज्ञानिकों के कार्यों के साथ देश और प्रदेश की संस्कृति पर शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में दर्दनाक कांड: पहले परिवार के चार लोगों का कत्ल, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान? पांच मौतों से सनसनी
विज्ञापन


सिर्फ युद्ध नहीं, भारत की आंतरिक शक्ति भी दिखाएगा संग्रहालय
उज्जैन के कोठी महल में बनने वाले वीर भारत संग्रहालय में भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वीरता को केवल युद्ध और शौर्य तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि ऋषियों, शिक्षकों, गणितज्ञों, समाज सुधारकों, विधि निर्माताओं और तीर्थ यात्रियों के योगदान को भी जगह मिलेगी। संग्रहालय के माध्यम से यह बताने की कोशिश होगी कि भारत की पहचान उसकी सैन्य शक्ति के साथ ज्ञान, विचार, सामाजिक एकजुटता, त्याग और सृजन की परंपरा से भी बनी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि भारत की आंतरिक शक्ति और उसकी विचार परंपरा से दुनिया को परिचित कराना जरूरी है। वीर भारत न्यास का उद्देश्य आम लोगों को देश के गौरवशाली और पराक्रमी अतीत से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कूनो में चीता सुरक्षा में लापरवाही: 2024 के नोटिस पर कार्रवाई नहीं, हेडऑफ फॉरेस्ट फोर्स की भूमिका पर भी सवाल

बैतूल में जनजातीय इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन की गैलरी
बैतूल में प्रस्तावित आरण्यक युगयुगीन जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय इतिहास गैलरी, जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी प्रदर्शनी, जनजातीय शोध केंद्र और डिजिटल रिपॉजिटरी बनाई जाएंगी। इससे जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान को सामने लाने का प्रयास होगा। इस परियोजना में केंद्र सरकार का सहयोग लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- देवास: खातेगांव टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को एक करोड़ की सहायता देगी सरकार

2024 से आयोजित हो रहे सांस्कृतिक आयोजन
वीर भारत न्यास वर्ष 2024 से सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके तहत भोपाल में सदानीरा समागम और महाभारत समागम तथा उज्जैन में श्री महाकालेश्वर महोत्सव आयोजित किए जा चुके हैं। बैठक में न्यास के फिल्म समारोह, सांगीतिक प्रस्तुतियों और सोशल मीडिया गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। बैठक में संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, मनीष रस्तोगी और शिवशेखर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed