फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh to Digitalize Service Records of Over 7 Lakh Government Employees, Enabling One-Click Access to

MP News: प्रदेश के सात लाख सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

Fri, 08 Nov 2024 11:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Nov 2024 11:58 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड पूरी तरह डिजिटल होगा। इससे कर्मचारियों के साथ ही विभाग को रिकॉर्ड देखना और उनसे जुड़ी जानकारी देखने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh to Digitalize Service Records of Over 7 Lakh Government Employees, Enabling One-Click Access to
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग राज्य के सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को पूरी तरह से डिजिटल करने जा रहा है। यह पूरा काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की सेवा संबंधी जानकारी को एक जगह सुरक्षित और सुलभ बनाना है, जिससे पेंशन, प्रमोशन, वेतन और ट्रांसफर से जुड़ी सारी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इस नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों को भी बेहतर मॉनीटरिंग करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

यह पोर्टल कर्मचारियों के सेवा में आने के समय से उनके आधार कार्ड से लेकर उनके पहले वेतन पाने के बाद उनकी नियुक्ति, प्रमोशन तक की जानकारी सब कुछ एक क्लिक पर उपलब्ध कराएगा। यह सिस्टम प्रत्येक कर्मचारी के खिलाफ लगे चार्जेस, प्रमोशन की स्थिति, पेंशन से जुड़ी आवश्यक जानकारी और उनके ट्रांसफर रिकॉर्ड्स भी तुरंत बता देगा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को आसानी से मिलेगा अपना रिकॉर्ड 
इस सुविधा से कर्मचारियों को पेंशन प्रक्रिया में किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। पेंशन से जुड़े सभी दस्तावेज और जानकारी अपडेटेड फॉर्मेट में उपलब्ध होगी। कर्मचारी अपने वेतन, भत्ते, एरियर सही मिल रहे है या नहीं सब कुछ जान सकेंगे। उनके प्रमोशन और अन्य सुविधाओं का रिकॉर्ड की भी जानकारी पोर्टल पर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को निर्णय लेने में होगी आसानी 
सामान्य प्रशासन विभाग के ह्यमून रिसोर्स पोर्टल के जरिए कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ लगे चार्जेस और उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की भी जानकारी उपलब्ध होगी। इससे विभाग उनको नियुक्ति को लेकर निर्णय ले सकेगा कि उनको कहा तैनात करना है या कहां नहीं। साथ ही उनके वेतन, प्रमोशन से लेकर विभागीय जांच की स्थिति की मॉनीटरिंग करने में आसानी होगी। 

एक माह में रिकॉर्ड पोर्टल पर आ जाएगा 
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि एक महीने में पूरा रिकॉर्ड पोर्टल पर आ जाएगा। इसमें हर कर्मचारी की नियुक्ति से लेकर उनके सेवानिवृत्त होने तक की पूरी जानकारी अपलोड होगी। इससे कर्मचारियों के साथ ही विभाग को भी जानकारी देखने और कोई निर्णय लेने में आसानी होगी।


यह कदम स्वागत योग्य  
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा जो ई ऑफिस बनाने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। पूरी तरह से कंप्यूटराइड नहीं हो पाए। अब यदि होता है तो हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन इसके लिए ठोस तरीके से काम करने और इच्छाशक्ति की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed