फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh : the rape Victim Was Beaten Up With The Accused Tied Them Both With A Rope And Took Out A Procession In The Village Bharat Mata Ki Jai

शर्मनाक: दुष्कर्म पीड़िता को पीटा, आरोपी के साथ बांधकर गांव में निकाला जुलूस, लगाए भारत माता की जय के नारे

Sun, 28 Mar 2021 10:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 28 Mar 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : the rape Victim Was Beaten Up With The Accused Tied Them Both With A Rope And Took Out A Procession In The Village Bharat Mata Ki Jai
राजस्थान के बाड़मेर जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ रेप - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। आलीराजपुर में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को उसी के रिश्तेदारों ने आरोपी के साथ बांधकर पहले रात में पिटाई की। अगली सुबह दोनों को रस्सी से बांधकर उनका गांव में जुलूस भी निकाला। बेशर्मी की हद तो तब हो गई, जब दोनों को बांधकर तमाशबीन बने लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ रस्सी से बांधा हुआ है। लोगों का हुजूम साथ चल रहा है। कुछ युवक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पीड़िता और दुष्कर्मी का एक साथ जुलूस निकाल रहे हैं। घटना शनिवार जोबट थाना क्षेत्र की बताई गई है। रविवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसमें तत्काल एक्शन लेते हुए  पीड़िता के 6 रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज कीं दो एफआईआर, नामजद आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने मामले में पीड़िता की ओर से दो एफआईआर दर्ज की हैं। पहली पीड़िता की ओर से दुष्कर्मी के खिलाफ की गई है। इसमें धारा 376 के साथ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी एफआईआर में पीड़िता ने अपने ही परिजनों के खिलाफ मारपीट करने, बंधक बनाने, अपमानजनक व्यवहार करने ओर जान से मारने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार दोनों एफआईआर के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा है आरोपी, काम के दौरान मिले 

एसपी विजय भागवानी के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी शादीशुदा है। पीड़िता और आरोपी की मुलाकात गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने गांव लौट आए थे। यहां पीड़िता के साथ आरोपी को उसके रिश्तेदारों ने पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। दोनों को रस्सी से बांधा गया।

एसपी विजय भागवानी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता की ओर से दो एफआईआर की गई। मुख्य आरोपी सहित पीड़िता के साथ मारपीट करने वाले रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed