फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Sitting the boy on the shoulder of the pregnant lady around three km misbehave police arrested

मध्यप्रदेश में गर्भवती महिला से बदसलूकी: कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किमी घुमाया, रास्तेभर पीटते रहे लोग

Tue, 16 Feb 2021 11:00 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 16 Feb 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Sitting the boy on the shoulder of the pregnant   lady around three km misbehave police arrested
गुना में गर्भवती से बदसुलूकी की तस्वीर - फोटो : ANI Video Grab

मध्यप्रदेश के गुना में एक गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पति ने छोड़ दिया, तो महिला दूसरे आदमी के साथ रह रही थी, इससे नाराज ससुराल वालों ने महिला का जुलूस निकाला। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के कंधे पर एक लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया। रास्तेभर महिला को लाठी-डंडे से पीटा और पत्थर मारे।इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुना के एक गांव में महिला से बदसलूकी की यह घटना नौ फरवरी को हुई। वीडियो वायरल होने के बाद 15 फरवरी को पुलिस ने गंभीरता दिखाई। पुलिस ने आरोपी ससुर, जेठ और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गर्भवती महिला गुना के बांसखेड़ी गांव की रहने वाली थी। पीड़िता ने बताया कि दो महीने पहले पति सीताराम मुझे सांगई गांव में डेमा (जिसके घर महिला रह रही थी) के घर छोड़कर इंदौर चला गया। पति ने जाते वक्त कहा था कि अब मैं तुम्हें नहीं रख सकता, तुम डेमा के साथ ही रहो। बाद में मेरे ससुर गुनजरिया वारेला, जेठ कुमार सिंह, केपी सिंह और रतन आए और घर चलने के लिए कहा। जब मैंने मना किया, तो मुझे पीटने लगे। मेरे कंधे पर गांव के एक लड़के को बैठा दिया और सांगई से बांसखेड़ी ससुराल तक तीन किलोमीटर तक नंगे पैर ले गए। मेरे पेट में पांच महीने का गर्भ है। फिर भी ससुर और जेठ मुझे घसीटते रहे। डंडे, पत्थर, क्रिकेट के बल्ले से पैरों में मारते रहे। इस दौरान पति ने फोन कर अपने परिवार वालों से मुझे छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन उसकी भी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा गाली देना, धक्का देना, चांटा मारना, जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इनमें तीन महीने से लेकर दो साल तक की सजा हो सकती है। गुना एसपी ने कहा कि गुना में गांव वालों के सामने एक पुरुष का एक महिला के कंधे पर सवार होकर जुलूस निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच चल रही है। 


महिला से बदसलूकी का वीडियो यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed