{"_id":"60159d8d3a9ecb435e230e3a","slug":"madhya-pradesh-shuffle-in-police-department-of-districts-before-civic-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, अंजना तिवारी को भोपाल एसटीएफ की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, अंजना तिवारी को भोपाल एसटीएफ की कमान
Sat, 30 Jan 2021 11:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
MP-Police
मध्यप्रदेश में संभावित निकाय चुनाव के पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक बदलाव तेज कर दिए हैं। शनिवार को गृह विभाग ने 80 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की।
विज्ञापन
इनमें 2016 व 2017 बैच के 12 आईपीएस अधिकारी अधिकारी हैं। इन्हें विभिन्न जिलों में एएसपी के रूप में पदस्थ किया गया है। सीएसपी अंकित जायसवाल को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी को भोपाल में एसटीएफ की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
2016 बैच के अफसरों को पदोन्नत कर बटालियन में पदस्थ किया गया, जबकि 2017 बैच के अफसरों को उसी शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 20 अफसरों की नई पदस्थापना की गई है। 34 उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इनकी नई पदस्थापना की गई है। 14 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। तबादले की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
