{"_id":"606a7dea8ebc3ec39f5dc73c","slug":"madhya-pradesh-man-shot-dead-in-us-sharif-rahman-khan-s-family-demands-justice-cm-assures-support","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: जुलाई में तय करना था जिस बेटे का निकाह, बेबस मां ने उसी को ऑनलाइन सुपुर्दे खाक होते देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: जुलाई में तय करना था जिस बेटे का निकाह, बेबस मां ने उसी को ऑनलाइन सुपुर्दे खाक होते देखा
Mon, 05 Apr 2021 08:33 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
शरीफ उर रहमान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर बेटा शरीफ उर रहमान अमेरिका के सेंट लुईस से जुलाई में अपने घर भोपाल आने वाला था। मध्यप्रदेश के भोपाल में रहने वाली बूढ़ी मां रुखसाना उसका निकाह कराने की तैयारी में थी। अपने घर में किसे बहू बनाकर लाना यह सोच भी लिया था, बस बेटे से पूछकर बात आगे बढ़ानी थी। तभी बेटे की हत्या की खबर मिली, एक पल में मां के सारे सपने छिन गए। जिस बेटे के निकाह कराने की तैयारी में थी, बेबस मां ने उसी जवान बेटे को 13 हजार किमी दूर भोपाल में बैठकर सुपुर्दे खाक होते ऑनलाइन देखा।
विज्ञापन
अमेरिका के सेंट लुईस में चार दिन पहले भोपाल के इंजीनियर शरीफ उर रहमान खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहां एक संस्था और शरीफ के दोस्तों ने मिलकर रविवार तड़के 4 बजे उसे सेंट लुईस के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कोरोना संकट के चलते मजबूर मां और परिवार के अन्य सदस्य सेंट लुईस नहीं जा सके। सभी ने करीब 13 हजार किमी दूर भोपाल में बैठकर ऑनलाइन जवान बेटे को सुपुर्दे खाक होते देखा। इस दौरान, मां रुखसाना खान बार-बार अपने कलेजे के टुकड़े से मिलने की आस लेकर बिलखती रहीं। परिवार उन्हें संभालता रहा। शरीफ के बड़े भाई मुजीब ने बताया कि बहन शबाना खान भी ऑनलाइन जुड़ गई थी। वह इन दिनों अपने शौहर के साथ साउथ अफ्रीका में हैं।
विज्ञापन
घर में थी निकाह की तैयारी, अब पसरा मातम
मुजीब ने बताया कि शरीफ जुलाई में भोपाल आने वाला था। उसके लिए रिश्ता भी तय किया जा रहा था। सभी ने सोचा था कि इस बार उसका निकाह करवा देते। निकाह के लिए तकरीबन पूरी तैयारी थी, बस उसके आने का इंतजार था। कुछ समय पहले ही हमारे पिता का इंतकाल हो गया, अब छोटे भाई ने भी साथ छोड़ दिया। इतने गम एक साथ देखकर मां रुखसाना तो बुरी तरह टूट गई हैं।आखिरी बार शरीफ को देखने और एक छूने के लिए मां समेत पूरा परिवार अमेरिका जाना चाहता था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नहीं जा सका।
परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
मुजीब ने बताया कि शरीफ की हत्या की जानकारी हमने हर स्तर पर जिम्मेदारों को ट्वीट कर दी। भोपाल के कलेक्टर से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय तक ट्वीट न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि अमेरिका में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
मुजीब ने बताया कि शरीफ की हत्या की जानकारी हमने हर स्तर पर जिम्मेदारों को ट्वीट कर दी। भोपाल के कलेक्टर से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और विदेश मंत्रालय तक ट्वीट न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि अमेरिका में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
