फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Kamal Nath's target on the government, said- Shivraj government's decision is absurd, Madhya Pradesh government is anti-farmer

मध्य प्रदेश: सरकार पर कमलनाथ का निशाना, कहा- निर्णय बेतुका, किसान विरोधी है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार

Thu, 03 Feb 2022 05:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों से सिंचाई के लिए शुल्क लेने पर सरकार को घेरा है। उन्होंने निर्णय को बेतुका बताते हुए प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार दिया है। इस संबंध में ट्वीट किए हैं।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Kamal Nath's target on the government, said- Shivraj government's decision is absurd, Madhya Pradesh government is anti-farmer
कमलनाथ ने शनिवार को शिवराज सिंह सरकार पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों से सिंचाई के लिए शुल्क लेने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार में किसानों को खेती के लिए खाद नहीं, बीज नहीं, बिजली नहीं, पानी नहीं, फसल ख़राब होने पर मुआवज़ा नहीं, फसल बीमा नहीं और अब सिंचाई परियोजनाओं से यानी नहरों से पानी का उपयोग करने पर किसानो को 500 रुपये प्रति एकड़ का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि जो खुद को किसान पुत्र बताते हैं। जो खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात करते हैं, जो किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आए थे, वह आज किसानों पर इस तरह का भार डाल कर उनकी कमर तोड़ने का काम कर रहे हैं। खेती की लागत को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। किसान को पानी, बिजली, खाद, बीज उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य व दायित्व है, लेकिन अब सरकार अपने इस कर्तव्य व दायित्व से भी पीछे हट रही है।  अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी शुल्क लेकर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ ने कहा कि इसके पीछे कारण सिंचाई परियोजना के रखरखाव व दुरुस्तीकरण का दिया जा रहा है, क्या अब सरकार सिंचाई परियोजना के रखरखाव व दुरुस्तीकरण का खर्च भी किसानो से ही लेगी? मध्य प्रदेश में पहले से ही किसानों की फसलें ओलावृष्टि और अति वर्षा से खराब हो चुकी हैं। उसे अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, फसल बीमा तक नही मिला है, मिला है तो सिर्फ़ भाषण। आज किसान कर्ज के दलदल में धंसता जा रहा है। वह आत्महत्या को मजबूर है। उसकी खेती घाटे का धंधा बन चुकी है। उसकी लागत बढ़ती जा रही है। उसे समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा है। उसके लिए उसे कई-कई माह तक सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है और अब एक और बेतुका निर्णय लेकर सरकार ने बता दिया है कि उसकी सोच पूरी तरह से किसान विरोधी है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस निर्णय का विरोध करती है और हम सरकार से मांग करते हैं कि इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। हम किसानों के साथ खड़े हैं और इस बेतुके व किसान विरोधी निर्णय का सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर विरोध करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed