फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh in Coronavirus : Family Members Will Be able To live With 40 percent Of children admitted In hospitals, Hamidia Will Buy Medical Equipment covid 3rd wave

मप्र में तीसरी लहर की तैयारी: अस्पताल में भर्ती 40 फीसदी बच्चों के साथ रह सकेंगे परिजन, खरीदे जा रहे चिकित्सा उपकरण

Sat, 26 Jun 2021 09:14 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 26 Jun 2021 09:14 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी महामारी के कहर को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव तैयारी की जा रही है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले बच्चों के परिजनों के रुकने के लिए भी अस्पतालों में बंदोबस्त किए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh in Coronavirus : Family Members Will Be able To live With 40 percent Of children admitted In hospitals, Hamidia Will Buy Medical Equipment covid 3rd wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी भी नहीं है कि अगस्त या सितंबर में तीसरी लहर आने को लेकर चेतावनी दी जा रही हैं। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के सबसे अधिक संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सभी राज्य कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए हरसंभव तैयारी करने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी महामारी के कहर को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव तैयारी की जा रही है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले बच्चों के परिजनों के रुकने के लिए भी अस्पतालों में बंदोबस्त किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन बेड समेत अन्य सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से बच्चों के अस्पतालों में विशेष रूप से ऑक्सीजन बेड समेत सभी जरूरी सुविधाओं को बेहतर किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को शहर के निजी अस्पताल संचालकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इस दौरान, विश्वास सारंग ने अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने पर जोर दिया गया। उन्होंने अस्पतालों से ये भी पूछा कि उनकी सरकार से क्या अपेक्षा है? बता दें कि कोविड महामारी की तीसरी लहर के दौरान संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में निजी अस्पतालों के डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी हमीदिया के डॉक्टरों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लहर में कम पड़ गए थे बेड
प्रदेश की राजधानी के हमीदिया अस्पताल ने 320 बेड बढ़ाने की तैयारी की है। इसमें  220 आईसीयू/एचडीयू बेड, 50 पीआईसीयू/एसएनसीयू और 50 सामान्य बेड शामिल हैं।

बता दें कि फिलहाल यहां 680 बेड हैं, जो बढ़कर 1000 हो जाएंगे। इसके लिए 4.82 करोड़ रुपये की कीमत की मशीन व दूसरे चिकित्सा उपकरणों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बेड बढ़ने पर 123 डॉक्टर समेत 825 और स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरत होगी। भोपाल के सरकारी और निजी अस्पतालों में 3800 से भी ज्यादा ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड हैं, लेकिन दूसरी लहर में यह बेड कम पड़ गए थे।हमीदिया के अलावा प्रदेश के अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed