फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Important decision in cabinet meeting, CM Shivraj

MP News: रेत खनन नीति में आंशिक संशोधन को मंजूरी, कल सरकार युवाओं को देगी बड़ी सौगात

Tue, 16 May 2023 03:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 16 May 2023 03:59 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे कैबिनेट की एक विशेष बैठक आयोजित होगी। जिसमें युवाओं के लिए बनाई जा रही योजनाओं पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Important decision in cabinet meeting, CM Shivraj
शिवराज कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बुधवार को युवाओं के लिए कैबिनेट की विशेष बैठक होगी। जिसमें युवाओं की योजनाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे कैबिनेट की एक विशेष बैठक आयोजित होगी। जिसमें युवाओं के लिए बनाई जा रही योजनाओं पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पंचायतों में टैक्स लगाने को स्पष्ट किया कोई भ्रम की स्थिति ना फलें। पंचायतों में कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। यदि ऐसा कोई आदेश निकाला है तो उसे वापस लिया जाएगा। सीएम ने मंत्रियों को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान  की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए है।
विज्ञापन

 
रेत खनन नीति में संशोधन को मंजूरी
कैबिनेट के द्वारा मध्य प्रदेश रेत (खनन, परिवहन, भंडारण एवं व्यापार) नियम 2019 में संशोधन की स्वीकृति दी। इसके तहत अब प्रदेश में 44 जिलों के रेत समूहों का ई-निविदा के स्थान पर ई-निविदा सह नीलामी प्रक्रिया की जाएगी। इसमें समूह में ठेके तीन वर्ष के लिए दिए जाएंगे। इसमें दो वर्ष का विस्तार किया कजा सकेगा। माईनिंग प्लान, पर्यावरण अनुमति, जल-वायु की अनुमतियां मध्य प्रदेश राज्य खनिज निगम द्वारा ली जाएगी। ठेका राशि अब त्रैमासिक के स्थान पर मासिक किश्त के रूप में तथा ठेका राशि में 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि प्रतिवर्ष जुलाई के स्थान पर ठेका संचालन का एक वर्ष पूर्ण होने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खाद की एडवांस खरीदी की जाएगी
खाद के संकट को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने एडवांस खाद (यूरिया, डीएपी, काम्प्लेक्स एवं पोटाश) की खरीदी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ्ज्ञ को राज्य की नोडल एजेंसी बनाया गया है। वर्ष 2023-24 में एक फरवरी से 31 मई के अवधि में 10.80 लाख टन खाद का अग्रिम भण्डारण किया जाएगा। खाद खरीद कर 254 जगह स्टोर कर रखी जाएगी। जिससे किसानों को खाद के लिए परेशान ना होना पड़े।
 
लाड़ली बहना योजना के बजट को स्वीकृति
कैबिनेट ने शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना 2023 के लिए तीन वर्षीय बजट एवं वित्तीय प्रावधानों की स्वीकृति दी गई। योजना में करीब 1 करोड़ 30 लाख   महिलाएं रजिस्टर्ड हो गई है। तीन साल में योजना पर 41 करोड़ 923 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने केंद्र सरकार की मिशन वात्सल्य योजना को तीन वर्ष के संचालित करने की भी स्वीकृति दी है।
  
छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा में वृद्धि
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृद्धि के लिए कैबिनेट ने आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने के प्रस्ताव को सहमति दे दी। आय सीमा में वृद्धि से अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
 
यह निर्णय भी लिया-
- सरकारी संधारित मंदिरों की कृषि भूमियों के प्रबंधन के संबंध में 10 एकड़ तक कृषि भूमि की आय का उपपयोग पुजारी स्वयं के लिए कर सकेंगे। वहीं, 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले मंदिरों की कृषि भूमि को जिला कलेक्टर को सूचना देकर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर कृषि प्रयोजन के लिए नीलामी कर सकेंगे। तथा इससे होने वाली आय को मंदिर के खाते में जमा कराया जाएगा।


- केंद्र सरकार के सहाकारिता मंत्रालय द्वारा लागू की गई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन में 4534 समितियों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए 87 करोड़ रुपए केंद्र सरकार और 58 करोड़ रुपए राज्य सरकार मिलाएगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा भारतनेट योजना के तहत प्रदेश की 4534 पैक्स के मुख्यालयों पर ऑप्टिकल फाइबर आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed