फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Home Minister ordered an inquiry on PM's edited photo

Narendra Modi: पीएम के एडिटेड फोटो पर मप्र के गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश, कहा- पता लगाओ किसने की छेड़छाड़

Mon, 19 Sep 2022 10:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 10:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री की मॉर्फ्ड की गई फोटो वायरल होने के मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे गंभीर मामला बताते हुए दोषियों तक पहुंचने के लिए सायबर सेल को आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Home Minister ordered an inquiry on PM's edited photo
प्रधानमंत्री की यह तस्वीर वायरल की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई चीतों को छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तस्वीरें ली थीं। उनका कैमरे के साथ फोटो भी सामने आया था। यही फोटो छेड़छाड़ के बाद वायरल किया जा रहा था। किसी ने इस फोटो में छेड़छाड़ कैमरा लेंस पर कवर लगा दिया था। इस मामले पर मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साइबर सेल को जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि पता लगाओ ये किसने किया और कहां से ये वायरल हुआ है। 
विज्ञापन

 

Madhya Pradesh Home Minister ordered an inquiry on PM's edited photo
एडिटेड फोटो और असल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जो फोटो वायरल हो रहा है उसमें छेड़छाड़ साफ नजर आ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने निकोन कंपनी की कैमरा थामा हुआ है, जबकि फोटो एडिट करने वाले ने उसके लैंस पर कैनन कंपनी का कवर लगा दिया। फोटो वायरल कर ये बताया जा रहा है कि बंद लैंस से कैसे फोटो ली जा रही है। इस फेक तस्वीर को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के साथ तृणमूल कांग्रेस के सांसद जवाहर सरकार ने भी शेयर किया। उन्होंने शेयर कर लिखा था कि 'सभी आंकड़ों पर ढक्कन रखना एक बात है, लेकिन कैमरे के लेंस पर कवर रखना दूरदर्शिता है।' हालांकि तुरंत ही उन्होंने उसे डिलीट भी कर दिया था। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ये तस्वीर साझा की थी। पर उन्होंने इसके बारे में लिखते वक्त बताया था कि तस्वीर में छेड़छाड़ की गई है। अब मामले को गंभीर बताते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पीएम के कैमरे के साथ जिस तरीके का फेब्रिकेशन किया है, मैंने साइबर सेल को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं कि इसकी शुरुआत कहां से हुई उसका पता लगाकर दोषी पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed