फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   madhya pradesh chief minister extend the limit of ayushman bharat yojana for treatment of covid

मध्यप्रदेश: आयुष्मान योजना में मुफ्त होगा कोरोना का इलाज, रेमडेसिविर-ऑक्सीजन के लिए नहीं देने होंगे पैसे

Fri, 07 May 2021 01:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 07 May 2021 01:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में अब गरीबों को कोरोना का इलाज कराने में दिक्कत नहीं होगी। राज्य सरकार ने केंद्र की आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा दिया है और उसमें कोरोना के इलाज को भी शामिल कर दिया है।

विज्ञापन
madhya pradesh chief minister extend the limit of ayushman bharat yojana for treatment of covid
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा दिया है और इसमें कोरोना के इलाज को भी शामिल कर दिया है। गांव में कोरोना के पैर पसारने की खबरें आने के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश के 250 से ज्यादा अस्पतालों से तीन महीने का अनुबंध करेगी। जिसके तहत मरीज कोरोना का इलाज कराने के लिए आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है और अस्पताल उसे मना नहीं कर सकता। इसकी जिम्मेदारी हर जिले के जिलाधिकारी को दी जाएगी। 
विज्ञापन


गुरुवार को राज्य सरकार ने 68 अस्पतालों के साथ अनुबंध किया है और बाकी अस्पतालों के साथ अनुबंध शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार 40 फीसदी तक अतिरिक्त विशेष पैकेज देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी से कहा कि वो जल्द से जल्द अस्पतालों से अनुबंध करें ताकि गरीबों को कोविड का इलाज कराने में कोई दिक्कत ना हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अपने फैसले में एक सबसे बड़ी राहत यह दी कि अगर परिवार में किसी एक के पास भी आयुष्मान कार्ड होगा तो इससे पूरे परिवार का इलाज मुफ्त में होगा। अस्पताल में भर्ती होते ही प्रशासन की जिम्मेदारी यह होगी कि बाकी परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। 

सीटी स्कैन की सालाना सीमा को भी बढ़ाया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना के तहत सीटी स्कैन के लिए सालाना मिलने वाली पांच हजार रुपये की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इन अस्पतालों में कोरोना का इलाज मुफ्त में होगा और सीटी स्कैन की जांचें निशुल्क कराई जाएंगी। इसके अलावा रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन भी मुफ्त मे मुहैया कराया जाएगा। 


96 लाख परिवार में कम के कम एक के पास आयुष्मान कार्ड
इस योजना के तहत अभी 328 अस्पताल योजना के दायरे में आते हैं और इसमें 23,946 बिस्तर हैं। राज्य में 2,42 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 96 लाख परिवार ऐसे हैं, जिनके पास कम से कम एक आयुष्मान कार्ड है। हालांकि कई अस्पताल मौजूदा समय में कोरोना का फ्री इलाज देने में आनाकानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed