फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: CGST Superintendent Held Taking 2 Lakh Bribe; 72.5 Lakh Cash Found in Raids

मध्यप्रदेश: सीजीएसटी का सुपरिंटेंडेंट दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घरों से मिले 72.5 लाख नकद

Mon, 12 Oct 2026 08:05 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 12 Oct 2026 08:05 AM IST
सार

भोपाल में सीबीआई ने सीजीएसटी के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद भोपाल और कानपुर स्थित आवासों की तलाशी में 72.5 लाख रुपये नकद और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: CGST Superintendent Held Taking 2 Lakh Bribe; 72.5 Lakh Cash Found in Raids
सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भोपाल। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने भोपाल और कानपुर स्थित उनके घरों की तलाशी ली। इस दौरान 72.5 लाख रुपये नकद और महंगी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। सीबीआई के अनुसार, सुपरिंटेंडेंट पर एक स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत लेने का आरोप है। आरोप है कि कारोबारी के वाहनों की जांच नहीं करने, माल लेकर जा रहे वाहनों को नहीं रोकने और उसका कारोबार बिना बाधा चलने देने के बदले हर महीने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: कान्हा में 100 साल बाद लौटे जंगली भैंसे, सीएम ने काजीरंगा से लाए गए आठ भैंसों को बड़े बाड़े में छोड़ा
विज्ञापन


तलाशी में मिली नकदी और संपत्ति के दस्तावेज
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने अधिकारी के भोपाल और कानपुर स्थित आवासों पर तलाशी ली। इस दौरान 72.5 लाख रुपये नकद और महंगी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका स्रोत क्या है।  सीबीआई मामले में कथित रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। विभागीय स्तर पर इस मामले में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की पड़ताल भी शुरू होने की जानकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोसमी का कुसूरवार कौन: आदिवासियों के टूटे घर और तबाह फसलें देख भड़के शिवराज, सीएस को फोन कर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed