फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Awareness campaign to be conducted against Corona people will be warned about wearing masks by playing sirens

मध्यप्रदेश: कोरोना से बचाव को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, सायरन बजाकर मास्क पहनने के लिए लोगों को किया जाएगा सचेत

Mon, 22 Mar 2021 03:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Awareness campaign to be conducted against Corona people will be warned about wearing masks by playing sirens
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जिलों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए मास्क पहनने की जरूरत पर जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा है कि सभी सोशल मीडिया पर ‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’ का संदेश पोस्ट करें और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजाना सुबह 11 बजे और शाम सात बजे सायरन बजाकर लोगों को मास्क पहनने के बारे में सचेत करें और इस काम में जनप्रतिनिधियों तथा धार्मिक नेताओं का भी सहयोग लें।
विज्ञापन


चौहान ने एनएसएस कार्यकर्ताओं और एनसीसी कैडेट्स से भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। होली के त्योहार पर अधिक मेल-जोल से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने लोगों को ‘मेरे घर में मेरी होली’ का नारा दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में किसी पारंपरिक मेले का आयोजन ना हो और ना ही किसी कार्यक्रम में 20 से अधिक लोग उपस्थित हों। इसी के साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिलों में कड़ी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1,322 नए मामले सामने आए। अब तक प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2 लाख 75 हजार 727 तक पहुंच गई है। रविवार को तीन मौतों के साथ ही इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 3 हजार 906 हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 663 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे मध्यप्रदेश में इस बीमारी से उबरने वालों की गिनती 2 लाख 63 हजार 821 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed