{"_id":"6ad88eba5d32e9abcd093517","slug":"madhya-pradesh-954-get-compassionate-jobs-cm-announces-400-new-sandipani-school-buildings-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: प्रदेश में बनेंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन, 20 हजार पदों पर जल्द भर्ती, सीएम यादव का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: प्रदेश में बनेंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन, 20 हजार पदों पर जल्द भर्ती, सीएम यादव का एलान
Wed, 21 Oct 2026 03:36 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने और अनुकंपा नियुक्ति के 300 लंबित मामलों का इसी साल निराकरण करने की बात कही।
विज्ञापन
सीएम ने आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में सांदीपनि स्कूलों के विस्तार के साथ स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती की तैयारी भी शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन बनाने और स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने की घोषणा की। इनमें 200 स्कूलों के भवन स्कूल शिक्षा विभाग और 200 के भवन जनजातीय कार्य विभाग बनाएगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के 954 कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रतीक स्वरूप 11 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के शेष 300 मामलों का भी इसी साल निराकरण किया जाएगा। सरकार का कहना है कि दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहारा देने और उन्हें मुश्किल हालात से उबारने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें- भोपाल: रानी कमलापति स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस में हंगामा, पैंट्री कर्मचारियों पर यात्रियों को पीटने का आरोप
20 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 85 हजार से अधिक सरकारी पदों पर युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 15 हजार पद शामिल हैं। अब विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए हर साल विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में एक लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। इससे विभागों में रिक्त हुए पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल: हबीबगंज थाना परिसर बना अखाड़ा, निगरानीशुदा बदमाश और पुलिस के बीच झूमाझटकी, जानें क्या है मामला
369 सांदीपनि स्कूल संचालित, अब 400 नए भवन
प्रदेश में फिलहाल 369 सांदीपनि विद्यालय संचालित हैं। सरकार ने 200 नए सांदीपनि विद्यालयों को मंजूरी दी है। इनके अलावा भवन निर्माण की योजना के तहत स्कूल शिक्षा विभाग 200 और जनजातीय कार्य विभाग 200 भवन बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग का बजट वर्ष 2002-03 में करीब 400 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इस राशि से स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक लैब, खेल गतिविधियों और बेहतर शैक्षणिक संसाधनों पर काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: 9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन, बोले- जवानों के बलिदान से गौरवान्वित है देश-प्रदेश
दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की असमय मृत्यु होने से परिवार को भावनात्मक आघात के साथ आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे परिवारों की मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तेजी से निराकरण करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की सराहना की और कहा कि दूसरे विभागों को भी इससे सीख लेनी चाहिए। विभाग के 954 नियुक्ति आदेशों में 661 सहायक ग्रेड-3, 31 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी सरकार को मिला नया हाईटेक जेट, मुख्यमंत्री के सफर के लिए अभी डेढ़ माह करना होगा इंतजार
मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। मेधावी विद्यार्थियों को अब तक 1.35 लाख से अधिक लैपटॉप दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी भी दी गई है। स्कूल से निकलने वाले विद्यार्थियों को नीट की तैयारी के लिए सहायता देने की व्यवस्था भी की जा रही है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के लिए सहारा है। उन्होंने विभाग में भर्ती, पदोन्नति और लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। विभागीय सचिव संजय गोयल ने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।