फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Strict Action on Carbide Guns, Illegal Firecrackers; Collectors, SPs to Be Held Responsible for Accidents

मध्यप्रदेश: त्योहारों में कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर सख्ती, हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार

Wed, 21 Oct 2026 09:23 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 21 Oct 2026 09:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दीपावली और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। कार्बाइड गन, अवैध पटाखों और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी गंभीर घटना पर संबंधित कलेक्टर और एसपी की जिम्मेदारी तय होगी।

विज्ञापन
MP: Strict Action on Carbide Guns, Illegal Firecrackers; Collectors, SPs to Be Held Responsible for Accidents
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और आने वाले त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के इस्तेमाल पर रोक लगाने, पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर कार्रवाई करने के साथ मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी जिले में कोई गंभीर अप्रिय स्थिति या दुर्घटना होती है तो इसके लिए संबंधित कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बुधवार को मंत्रालय में कलेक्टरों, संभागायुक्तों, आईजी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने त्योहारों और सामाजिक-धार्मिक मेलों के दौरान कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल राकेश अग्रवाल हत्याकांड: SIT जांच की मांग, सीएम से मिला आईएएस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


कार्बाइड गन से आंखों और चेहरे पर चोट का खतरा
मुख्यमंत्री ने कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प को खतरनाक बताते हुए इनके इस्तेमाल पर सख्ती से अंकुश लगाने को कहा। कार्बाइड गन में कैल्शियम कार्बाइड के पानी के संपर्क में आने से एसीटिलीन गैस बनती है। यह गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है और चिंगारी मिलने पर विस्फोट कर सकती है। इससे आंखों, चेहरे और त्वचा पर गंभीर चोट लगने के साथ जलने का खतरा भी रहता है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी वस्तुओं के इस्तेमाल को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। दीपावली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर दमकल वाहन, अग्निशमन उपकरण और प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध रहें। प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने और नजदीकी अस्पतालों को अलर्ट रखने के लिए भी कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएमओ में अवर सचिव आशुतोष गोस्वामी का तबादला, भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया

पटाखा दुकानों की जांच, अवैध भंडारण पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने पटाखों की दुकानों को लाइसेंस देने के दौरान निर्धारित शर्तों का पालन कराने और दुकानों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। प्रतिबंधित पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के साथ विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पटाखों के कारोबार पर निगरानी के दौरान छोटे व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, लेकिन लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। शहरों और कस्बों के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त रोशनी और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। 


ये भी पढ़ें-  एमपी आईएएस ट्रांसफर: भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त समेत तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, आदेश जारी

मावा, घी और पनीर में मिलावट रोकने के निर्देश
त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए भी मुख्यमंत्री ने सख्ती बरतने को कहा। उन्होंने मावा, घी, पनीर और मिठाइयों की जांच के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण बढ़ाने तथा मिलावट की आशंका होने पर नमूने लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभाग की ओर से बताया गया कि मिलावट के मामलों में अब तक 17 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि 42 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने जिलों में विशेष दल बनाकर कार्रवाई जारी रखने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि जांच और नमूने लेने की प्रक्रिया में किसी कारोबारी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बनाने या बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कोटा और ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले सीएम मोहन यादव,एआईआईएमएस में जाना इलाज का हाल

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी
मुख्यमंत्री ने धार्मिक आयोजनों और सामाजिक मेलों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करने तथा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनी रहे। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल, संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिलों के कलेक्टरों और एसपी ने भी अपनी तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed