फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lokayukta action in Bhopal: Raid on the residence of former PWD Chief Engineer, investigation on corruption ch

भोपाल लोकायुक्त का छापा: पूर्व इंजी GP मेहरा के ठिकानों से 3 करोड़ का सोना और 36 लाख केस,17 टन शहद जब्त

Thu, 09 Oct 2025 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Oct 2025 10:15 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के ठिकानों पर छापा मारा। छापे में नकदी, सोना-चांदी, महंगी संपत्तियां और दस्तावेज बरामद हुए, जो उनकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं।

विज्ञापन
Lokayukta action in Bhopal: Raid on the residence of former PWD Chief Engineer, investigation on corruption ch
पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के घर लोकायुक्त का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में सेवानिवृत्त इंजीनियर-इन-चीफ जीपी मेहरा के कई ठिकानों पर छापा मारा। छापे में नकदी, सोना-चांदी, महंगी संपत्तियां और दस्तावेज बरामद हुए, जो उनकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने फरवरी 2024 में लोक निर्माण विभाग से रिटायर हुए गोविंद प्रसाद मेहरा (जीपी मेहरा) पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर जांच शुरू हुई, जिसमें मेहरा ने अपनी सेवा के दौरान भ्रष्टाचार कर स्वयं और परिवार के नाम पर भोपाल, सैनी गांव (सोहागपुर) और नर्मदापुरम में करोड़ों की अचल संपत्तियां बनाईं। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Deadly Cough Syrup: नागपुर में भर्ती एमपी के बच्चों से मिले सीएम डॉ. यादव, बोले-किसी दोषी को नहीं छोड़ेंगे
विज्ञापन


छापा चार जगहों पर मारा गया:
लोकायुक्त ने जीपी मेहरा के चार ठिकानों पर छापा मारा। इसमें (1) भोपाल के मणीपुरम कॉलोनी में ए-6 स्थित निवास, (2) ओपल रेजेंसी, दाना पानी फ्लैट नंबर 508, (3) गोविंदपुरा इंडस्ट्री एरिया में के.टी. इंडस्ट्रीज, और (4) नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम सैनी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मणीपुरम कॉलोनी के घर से 8.79 लाख रुपये नकद, 50 लाख के सोना-चांदी के जेवर, 56 लाख की फिक्स डिपॉजिट और 60 लाख मूल्य के अन्य सामान के दस्तावेज मिले। ओपल रेजेंसी दाना पानी, ए ब्लाॅक, फ्लेैट नं. 508 में छापा में 26 लाख रुपये नकद, 2 किलो 649 ग्राम सोना (लगभग 3.05 करोड़ रुपये), 5 किलो 523 ग्राम चांदी (5.93 लाख रुपये) और संपत्ति दस्तावेज बरामद हुए।

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 : एमपी में लगेगा पर्यटन का महाकुंभ, भोपाल में 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजन


लग्जरी कारों की जानकारी भी मिली 
गोविंदपुरा की केटी. इंडस्ट्रीज (पीवीसी पाइप फैक्ट्री) में रोहित मेहरा और कैलाश नायक की पार्टनरशिप मिली। यहां उपकरण, कच्चा माल, तैयार माल और 1.25 लाख रुपये नकद जब्त किए गए, साथ ही संपत्ति दस्तावेज प्राप्त हुए। सैनी गांव में 17 टन शहद, कृषि भूमि, महंगे कृषि उपकरण, 6 ट्रैक्टर, 32 निर्माणाधीन कॉटेज, 7 बने कॉटेज, एक भवन, 2 मछली पालन केंद्र, 2 गौशाला, 2 बड़े तालाब और मंदिर की जानकारी सामने आई। यहां भी संपत्ति दस्तावेज मिले। परिवार के नाम पर फोर्ड एंडेवर, स्कोडा स्लाविया, किया सोनेट और मारुति सियाज जैसे 4 लग्जरी वाहन की जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। सभी बरामद दस्तावेज, एफडी, शेयर और इंश्योरेंस पेपरों की जांच जारी है। छापेमारी की कार्रवाई अभी चल रही है। कार्रवाई डीएसपी वीरेन्द्र सिंह, आशीष भट्टाचार्य, मंजू सिंह और बी.एम. द्विवेदी के नेतृत्व में चली।

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/mp-warehouse-tenders-are-being-rigged-with-undisclosed-pwd-rules-being-used-to-give-work-to-favourites-2025-09-20  

यह भी भ्रष्टाचार का आरोप 
बता दें वर्तमान में जीपी मेहरा मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन (MPWLC) में कार्य कर रहे हैं। यहां पर सड़क, साइनज के टेंडर को लेकर गंभीर गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर अपने चहेती फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए पात्रता की मूल शर्तें पूरी न करने के बावजूद क्वालिफाई कर दिया। इससे टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए। इस मामले की भी वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed