फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lok Samvardhan Parv: Country's art spread in the streets of Dilli Haat, MP showed the beauty of Zari Zardozi

लोक संवर्धन पर्व: दिल्ली हाट की गलियों में बिखरी देश की कला, मप्र ने दिखाया जरी जरदोजी का जलवा

Thu, 18 Jul 2024 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

31 जुलाई तक जारी रहने वाले लोक संवर्धन पर्व में एक्सपर्ट की बात, कला का लाइव डेमो, खानपान के लिए सैकड़ों जायके मौजूद हैं। यहां हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंच सज रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Samvardhan Parv: Country's art spread in the streets of Dilli Haat, MP showed the beauty of Zari Zardozi
दिल्ली हाट में लगे स्टॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का हुनर इन दिनों दिल्ली के आईएनए मार्केट दिल्ली हाट में बिखरा हुआ है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने यह समागम जुटाया है। 16 जुलाई से शुरू हुआ यह खास आयोजन महीने के आखिरी दिन 31 जुलाई तक जारी रहेगा। कला की विभिन्न छटाओं को देखने, पास से महसूस करने और पाने के लिए दिल्ली हाट में शहरवासियों और विदेशी पर्यटकों का हुजूम लगा हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जार्ज कुरियन ने गुरुवार को दिल्ली हाट में चल रहे लोक संवर्धन पर्व का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए कलाकारों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर जार्ज ने कहा कि देश की कला को देशवासियों से रूबरू करना हमारी मंशा है। साथ ही इसको विदेशों तक पहुंचाकर कला का विस्तार करना भी विभाग की नीयत है। जार्ज ने कहा कि कलाकारों को उनकी मेहनत का उचित दाम मिले और ग्राहक को भी बिचौलियों की मुनाफाखोरी से राहत रहे, इस धारणा के साथ इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जार्ज ने कहा कि केंद्र सरकार और पीएम मोदी कला और कलाकारों के लिए गंभीर प्रयासों में लगे हैं। उनकी मंशानुसार देशभर की कला को विश्व पटल पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मप्र की जरी सबको भाई
कश्मीर, बंगाल, असम, गुजरात, हिमाचल, उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगाना और तमाम देशों के कलाकार अपने प्रदेशों के बेस्ट उत्पाद के साथ दिल्ली हाट में मौजूद हैं। इनमें मप्र से जरी जरदोजी के उत्कृष्ट कलाकारी के साथ प्रदेश की इकलौती स्टेट अवॉर्डी हुमेरा खान भी शामिल हैं। जरी जरदोजी से सजे सूट, घरेलू सजावट के सामान के अलावा विश्व प्रसिद्ध भोपाली बटुए उनकी स्टॉल के आकर्षण हैं। हुमेरा कहती हैं कि विलुप्त होती इस पुरातन कला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खास फोकस किया है। अब भारतीय गौरव खादी के साथ जरी का कॉम्बिनेशन लांच किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ियां
31 जुलाई तक जारी रहने वाले लोक संवर्धन पर्व में एक्सपर्ट की बात, कला का लाइव डेमो, खानपान के लिए सैकड़ों जायके मौजूद हैं। यहां हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंच सज रहे हैं।

(दिल्ली हाट से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed