फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lok Sabha Election Shivraj Singh says in Delhi Kejriwal is corrupt CM takes oath of honesty is biggest corrupt

LS Polls: दिल्ली में शिवराज बोले- करप्शनवाल हैं केजरीवाल...ईमानदारी की कसम खाने वाले CM सबसे बड़े भ्रष्टाचारी

Tue, 14 May 2024 10:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 May 2024 10:45 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले, करप्शनवाल हैं केजरीवाल। इमानदारी की कसमें खाने वाले केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। बता दें, शिवराज ने उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Shivraj Singh says in Delhi Kejriwal is corrupt CM takes oath of honesty is biggest corrupt
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर में घूमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को पूर्व सीएम ने दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं, पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा और नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में हर स्त्री देवी की मूर्तियां हैं और बेटियां साक्षात देवियां हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर जितने भी कार्यक्रम होते हैं, पहले मैं बेटियों की पूजा करता हूं, उनके चरण धोता हूं और जब पानी को माथे से लगाता हूं तो मेरे काम करने की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। जहां मां-बहन और बेटियों का सम्मान होता है, भगवान भी वहीं वास करते हैं। मैं दोनों हाथ जोड़कर शीश झुकाकर बहनों को प्रणाम करता हूं।
विज्ञापन


INDI का मतलब
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि indi का मतलब I - Immature मतलब इनके नेता अपरिपक्व हैं। N - Nervous मतलब इंडी के नेता घबराए हुए हैं, कुछ भी बोल रहे हैं और आत्मविश्वास हिला हुआ है। D - Dangerous मतलब खतरनाक है, देश विरोधी और देश बांटने वाले बयान देते हैं। देश के लिए खतरा है ये। I से मतलब Ignorant, अनिभिज्ञ इंडी के नेताओं को मुद्दों की समझ नहीं है। इनका जनता से सरोकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां एनडीए से हमारे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं, इंडी गठबंधन वाले आपस में लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल नहीं करप्शनवाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये केजरीवाल नहीं करप्शनवाल बन गए हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। स्वाति मालीवाल के साथ क्या किया उन्होंने... मुख्यमंत्री निवास में एक बहन का अपमान किया गया। मैंने पश्चिम बंगाल में ममता दीदी से भी कहा कि इस धरती पर एक द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी और कौरवों का वंश सहित विनाश कर दिया गया था। इसलिए ममता दीदी के यहां भी संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं। बहनों के साथ गलत हरकतें होती हैं और अपराधियों को बचाने का पाप इंडी गठबंधन के लोग करते हैं और यहां खुद केजरीवाल करते हैं। ये इंडी गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकता है। पूर्व सीएम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार का नाम लिए बिना कहा कि भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले और आतंकवादियों का महिमामंडन करने वालों को जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का तो तय है कि जीतने के बाद  नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले बताएं कि आखिर उनका प्रधानमंत्री कौन है। कभी कहते हैं कि बाद में तय करेंगे, कभी कहते हैं कि बारी-बारी से बन जाएंगे। कोई नाम तो बताओ कि धन्नू होगा, कल्लू होगा, पन्ना होगा या जुम्मन होगा। अब गर्मियों में हम मटका खरीदने बाजार जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियों को भी देखकर लेते हैं कि कहीं खराब तो नहीं है। तो जब हम प्रधानमंत्री का चुनेंगे तो देखभाल कर ही चुनेंगे। ये कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं। देश के विकास और जनता के कल्याण से इनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताना है और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने अपने गांव में ही बचपन में देखा था कि बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। बहनों की दुख-दर्द और तकलीफें भी देखी थी। तब मन में बहुत पीड़ा होती थी कि ये कैसी सोच है। जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से पहली बार मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाकर बेटियों को जन्म से ही लखपति बनाने का काम किया। इसके बाद कन्या विवाह योजना बनाई, जिसके अंतर्गत लाखों बेटियों की शादी करवाई। बहनों को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया। संबल योजना के तहत बहनों के खाते में बच्चे के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रुपये दिए गए।

उसके बाद आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने बहनों को आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ा दिया। मुझे गर्व है ये कहते हुए की मध्यप्रेश की धरती पर आज मेरी 1 करोड़ 32 लाख बहनें हैं, लेकिन ये सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, अब लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। लखपति दीदी का मतलब है कि घर का कामकाज करते हुए हर बहन की सालाना आय 1 लाख रुपये से ज्यादा हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन करोड़ लखपति बहना बनाने का लक्ष्य रखा है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर गरीब बहन को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा भारत
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी अद्भुत और अभूतपूर्व नेता हैं। मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। पहले छोटे-छोटे देश हमें डराते थे, लेकिन मोदी ने कह दिया कि हम किसी को छोड़ेंगे नहीं, और हमें किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे भी नहीं।


एक ही उदाहरण देखिए कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था, हमारे बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। मोदी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को किया और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि जब भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकलें तो युद्ध थम जाए और भारत के बच्चे सुरक्षित निकल आएं। पूर्व सीएम ने कहा कि एक-एक कर सभी मुद्दे हल हो गए। कश्मीर से 370 हट गई, तीन तलाक जैसा काला कानून खत्म हो गया, आयोध्या में रामलला विराजमान हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में ही हमारा भारत विश्व गुरु बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed