फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ladli Laxmi Scheme: IIT, IIM में पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी, शिवराज ने दी नई टैगलाइन- हां, मैं भी लाड़ली हूं

Tue, 02 May 2023 07:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 02 May 2023 07:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 16 साल की हो चुकी लाड़लियों से संवाद किया। सीएम ने कहा कि यह लाड़ली लक्ष्मी योजना नहीं बेटियों की जिंदगी बदलने का महाअभियान है।

विज्ञापन
Ladli Lakshmi festival: Special campaign in the state from May 9, CM said - this is a great campaign to change
सीएम ने पुष्प वर्षा कर लाड़लियों का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में बेटियों के सम्मान, मार्गदर्शन और संवाद पर केन्द्रित राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव को संबोधित किया। सीएम ने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को ‘हां मैं भी लाड़ली हूं’ की टैगलाइन दी। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना को 16 साल पूर्ण हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार इस योजना में बदलाव किया है। ताकि उन्हें योजना का आसानी से लाभ मिल सके। 



बेटियों के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदला
प्रदेश में 44 लाख 85 हजार से अधिक लखपति लाड़लियों का परिवार बन गया, यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। समाज में बेटियों के प्रति सोच बदली है। सभी क्षेत्रों में बेटियां अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। बेटियों के प्रति दोयम दर्जे का व्यवहार न हो, बेटा-बेटी को समान माना जाए, इसी उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना आरंभ की गई थी। सीएम ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदला है।
 


Ladli Lakshmi festival: Special campaign in the state from May 9, CM said - this is a great campaign to change
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

 9 से 15 मई तक विशेष अभियान 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम, विधि संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश होने पर उनकी फीस राज्य सरकार भरेगी। लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के लिए प्रदेश में नौ से 15 मई की अवधि में शहरों और पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नौ मई को खेल प्रतियोगिताएं, 10 मई को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों को पुरस्कार वितरण, 11 मई को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता पर कार्यक्रम, 12 मई को स्वास्थ्य परीक्षण तथा नृत्य व गीत प्रतियोगिता, 13 महिला को पुलिस थाना सहित शासकीय कार्यालयों का भ्रमण, 14 मई को ई-केवायसी के लिए अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता तथा 15 मई को क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों व अन्य अभिरुचि के स्थानों के भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  


Ladli Lakshmi festival: Special campaign in the state from May 9, CM said - this is a great campaign to change
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

लाड़ली बेटियों ने उत्सव का संचालन किया
मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा दीप प्रज्जवलन और कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश गान और लाड़ली गान के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में लाड़ली बेटी अवनि देशमुख ने स्वागत उद्बोधन दिया। चेतना साहू ने गणेश वंदना प्रस्तुत की और तनष्किा अरोरा ने गीत गाया और उसके बाद लाड़ली बेटियों ने समूह घूमर नृत्य, एकल नृत्य, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रभाव पर नृत्य नाटिका और आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रभावी मूल्यांकन पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया तथा लाड़ली बालिकाओं को सम्मान और प्रमाण वितरित किए।
 
महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को प्रगति के सभी अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में होने वाली भर्तियों में आरक्षण की व्यवस्था तथा पंचायत और नगरीय निकायों में महिला आरक्षण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
  
बनी लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायत

मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों के अंतर्गत भोपाल की ग्राम पंचायत रानी खजूरी की सरपंच समेत पदाधिकारियों का सम्मान किया। वे ग्राम पंचायतें जहां लाड़लियों का सम्मान होता है, शत-प्रतिशत बालिकाएं स्कूल में प्रवेश लेगी, सभी का टीकाकरण होगा, कोई बेटी कुपोषित नहीं होगी, कोई बालिका अपराध नहीं होगा और जहां बाल विवाह नहीं होगा, उन पंचायतों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायत माना जाता है।
  
बालिकाओं का हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली लाड़ली बालिकाओं को सम्मानित किया। झाबुआ की कुमारी मुस्कान भूरिया को तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, सिवनी की कुमारी हिमानी बघेल को राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड, रतलाम की कुमारी केशवी तिवारी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में उपलब्धि और रतलाम की ही कुमारी भव्या को खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि के लिए ट्राफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। भोपाल की कुमारी अनुष्का दुबे ने ताइक्वांडो में ओपन नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है, उनके प्रवास पर होने के कारण अनुष्का की बहन ने मुख्यमंत्री चौहान से ट्राफी और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।  


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed