फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Khelo India Youth Game: 30 Jan in Bhopal. Khelo India Youth Games to begin, MP is hosting for the first time

Khelo India Youth Game: भोपाल में 30 जन. से होगी खेलो इंडिया युथ गेम्स की शुरुआत, एमपी पहली बार कर रहा मेजबानी

Sat, 28 Jan 2023 04:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

भोपाल के टी टी नगर  स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए  3-5 फरवरी तक पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में 7-11 फरवरी तक  कुश्ती के मुक़ाबले होंगे  जिसमें 21 खिलाड़ी भाग लेंगे । बॉक्सिंग के मुकाबले 5 दिनों तक भोपाल में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होंगे।

विज्ञापन
Khelo India Youth Game: 30 Jan in Bhopal. Khelo India Youth Games to begin, MP is hosting for the first time
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2023 का शुभारंभ सोमवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम से होगा। इसमें 27 प्रकार के खेल खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश के आठ शहरों में खेलों का आयोजन होगा। भोपाल में 9 प्रकार के खेल, इंदौर में 6, ग्वालियर में 4, जबलपुर में 4, उज्जैन और मंडला में दो-दो, बालाघाट और खरगोन में एक-एक खेल का आयोजन होगा। एक खेल ट्रैक साइक्लिंग दिल्ली में होगी। इसमें मध्य प्रदेश के 470 खिलाड़ी भाग लेंगे। मध्य प्रदेश पहली बार यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले यूथ गेम्स का आयोजन दिल्ली, पुणे, गोवाहाटी एवं पंचकुला में किया जा चुका हैं।

विज्ञापन

कहां कौन से खेल खेले जाएंगे

भोपाल - भोपाल के टी टी नगर  स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए  3-5 फरवरी तक पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में 7-11 फरवरी तक  कुश्ती के मुक़ाबले होंगे  जिसमें 21 खिलाड़ी भाग लेंगे । बॉक्सिंग के मुकाबले 5 दिनों तक भोपाल में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होंगे। इसमें 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी पदकों के लिए रिंग पर उतरेंगे। शूटिंग अकैडमी में   1-6 फरवरी छः दिनों तक चलने वाले  मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश के 7 खिलाड़ी   निशाना साधेंगे। वाटर स्पोर्ट्स के दो खेलो के मुकाबले भोपाल के बड़े तालाब स्थित वाटर स्पोर्ट्स अकैडमी में खेले जाएंगे। एक से 3 फरवरी तक क्याकिंग -कनोइंग के मुकाबले और 7-9 फरवरी तक रोइंग के मुकाबले होंगे। मध्यप्रदेश के 20 खिलाड़ी कयाकिंग-कनोइंग और 20 रोइंग में भाग लेंगे। भोपाल के साई इनडोर हॉल में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक वॉलीबॉल के मैच खेले जाएंगे। इसमें महिला 12 और पुरुष 12  कुल  28 खिलाड़ी  भाग ले रहे है। जूडो के मुकाबले भी साई में खेले जाएंगे। 7-10 फरवरी 4 दिनों तक 16 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 7-11 फरवरी तक 14 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे।

विज्ञापन

इंदौर- खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन 31 जनवरी को इंदौर में बास्केटबॉल के मुक़ाबले खेले  जाएंगे। 4  फरवरी  तक  इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में महिला और पुरुष टीम के 24  खिलाड़ी अपना  बेहतर प्रदर्शन कर टीम इवेंट के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे। इसी जगह 6-10 फरवरी, 5  दिनों तक वेटलिफ्टिंग के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश से 15  खिलाड़ी भाग  ले रहे है ।इंदौर के अभय प्रशाल में 30 जनवरी से टेबल टेनिस के मुकाबले शुरू होंगे। 3 फरवरी तक चलने वाले  मुकाबलों में मध्यप्रदेश के 7  खिलाड़ी भाग ले रहे है। इंदौर वासी 5- 9   फरवरी तक कबड्डी के शानदार मुक़ाबले अभय प्रशाल में देख सकेंगे। इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 1 से 10 फरवरी तक युवा फुटबॉलर्स (पुरुष) को शानदार प्रदर्शन करते हुए देख सकेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के टेनिस के मुकाबले 5 दिनों तक इंदौर टेनिस क्लब में खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश के 8 खिलाड़ी 6 से 10 फरवरी तक अपने बेहतरीन खेल से इंदौर वासियों के दिल जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर- मध्यप्रदेश की मेजबानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में ग्वालियर में 4 अलग-अलग खेल बैंडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक और कलरिपावट्टू के मुकाबले होंगे। मध्यप्रदेश बैंडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मध्यप्रदेश के 6 चयनित शटलर्स पदकों के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे। ग्वालियर की हॉकी अकादमी में 7 दिन, 4 से 10 फरवरी तक हॉकी के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश के कुल 36 हॉकी प्लेयर (पुरुष एवं महिला) टीम का हिस्सा होंगे। एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक के मुकाबले 1 से 5 फरवरी तक होंगे। इसमें 17 खिलाड़ी शानदार करतब का प्रदर्शन करेंगे। ग्वालियर वासी 3 दिन, 8 से 10 फरवरी तक केरल के पारंपरिक खेल कलरिपावट्टू के मुकाबले देख सकेंगे। मध्यप्रदेश से इस खेल में 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

उज्जैन- महाकाल की नगरी उज्जैन में 1 से 10 फरवरी तक योग और मलखम्ब के शानदार मुकाबले होंगे। माधव सेवा न्यास उज्जैन में 1 से 3 फरवरी तक योगासन के 12 खिलाड़ी और 6 से 10 फरवरी तक मलखम्ब के 12 खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मध्यप्रदेश को पदक दिलाएंगे।

जबलपुर- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में संस्कारधानी जबलपुर में 30 जनवरी से 10 फरवरी तक 4 अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे। पारंपरिक खेल खो-खो 30 जनवरी से 3 फरवरी तक, तीरंदाजी 31 जनवरी से 3 फरवरी तक और फेंसिंग के 5 दिवसीय मुकाबले, 6 से 10 फरवरी तक रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होंगे। साइक्लिंग (रोड) 8 और 9 फरवरी को खजूरी रोड पर निर्धारित है। आर्चरी के मुकाबलों में मध्यप्रदेश के 4 खिलाड़ी, खो-खो के 30, फेंसिंग के 24 और साइक्लिंग के 2 खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंडला- 2 से 10 फरवरी तक मंडलावासी मणिपुर और पंजाब के मशहूर पारंपरिक खेल थांगता और गटका का मजा ले सकेंगे। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 4 फरवरी तक गटका के 8 खिलाड़ी पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। 8 से 10 फरवरी तक इसी कॉम्प्लेक्स में थांगता के 9 खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

बालाघाट- 10 दिनों तक बालाघाट के फुटबॉल ग्राउंड में महिला युवा फुटबॉलर्स का रंग जमेगा। 1 से 10 फरवरी तक मध्यप्रदेश की 20 महिला फुटबॉलर्स अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

महेश्वर (खरगोन)- मध्यप्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर महेश्वर में 6 और 7 फरवरी को सहस्त्र धारा में सलालम के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश के 2 पुरूष और 2 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

दिल्ली- नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में 2 से 4 फरवरी तक 5 खिलाड़ी साइक्लिंग ट्रैक पर पदकों के लिए अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed