फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   karnataka assembly election 2023: Kamal Nath, Digvijaya Singh are Not Star Campaigner for Congress

Karnatak Election 2023: न कमलनाथ, न दिग्विजय, चुनावी राज्यों के नेता स्टार प्रचारक नहीं, सिर्फ CM ही शामिल

Wed, 19 Apr 2023 06:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 19 Apr 2023 06:51 PM IST
सार

कर्नाटक चुनावों के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची से साफ है कि चुनावी राज्यों के नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं दी है। सिर्फ छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री ही लिस्ट में हैं। 
 

विज्ञापन
karnataka assembly election 2023: Kamal Nath, Digvijaya Singh are Not Star Campaigner for Congress
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिली है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची से साफ है कि जिन राज्यों में इस साल चुनाव है, वहां के नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा गया है। सिर्फ राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है। मध्यप्रदेश से न तो दिग्विजय सिंह को जगह दी गई है और न ही कमलनाथ को। वहीं, भाजपा ने भी स्टार प्रचारकों की सूची में सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जगह दी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने बुधवार को कर्नाटक चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी। चालीस स्टार प्रचारकों की सूची में न तो कमलनाथ है और न ही दिग्विजय सिंह। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, राजस्थान में सचिन पायलट जैसे युवा नेता को भी सूची से बाहर रखा गया है। यह भी खूब चर्चा में है। वहीं, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जिन राज्यों में इस साल चुनाव होने हैं, वहां के नेताओं को सूची से बाहर रखा गया है। सिर्फ मुख्यमंत्रियों को ही लिस्ट में रखा है। उदाहरण के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। इन दोनों के अलावा अन्य नेताओं को सूची में जगह नहीं दी है। हालांकि, मध्यप्रदेश के कुछ नेताओं को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों में महती भूमिका सौंपी है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, बाला बच्चन और उमंग सिंघार को ऑब्जर्वर बनाया है। कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को नतीजे आएंगे।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में इन्हें मिली है जगह
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई अन्य नेताओं को रखा है।  

भाजपा की सूची में भी सिर्फ शिवराज
भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में भी मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह चौहान को ही रखा गया है। सूची में धर्मेंद्र प्रधान को मध्यप्रदेश से बताया है। हालांकि, वे हैं ओडिशा के। इस सूची में न तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जगह मिली है और न ही ज्योतिरादित्य सिंधिया या किसी अन्य नेता को। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत किसी भी पदाधिकारी को सूची में नहीं रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed