फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jhole Batole Bhopali Slang Column In MP everything is On Shivraj shoulders

मियां भोपाली के झोले-बतोले: एमपी में सब काम सीएम के भरोसे...

Sat, 29 Oct 2022 09:41 AM IST
Ajay Bokil अजय बोकिल
Updated Sat, 29 Oct 2022 09:41 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में हैं। इतने साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी उनका प्रशासन उनके फैसलों पर टिका है। जब उनका डंडा चलता है, तभी कोई काम आगे बढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से उनके फैसले और निर्देशों से तो ऐसा ही लग रहा है।  

विज्ञापन
Jhole Batole Bhopali Slang Column In MP everything is On Shivraj shoulders
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

को खां, अपने एमपी में गजब नजारा हे। सीएम शिवराज फुल फारम में नजर आ रिए हें। पब्लिक को लग रिया हे के शिवराज मामा ने पूरे पिरशासन को तान दिया हेगा। मगर हकीकत ये हेगी के हर छोटे छोटे कामों के लिए भी सीएम शिवराज को कोई बड़ा एक्शन लेना पड़ रिया हे। राजधानी भोपाल की खराब सड़के सुधरवाने से लेके सतना में एक विदेशी को लूटने वाले लुटेरों को पकड़वाने तक। यानी सरकारी निजाम तभी हरकत में आता हे, जब शिवराज का डंडा घूमता हे।

विज्ञापन

मियां, हालात बड़े अजीब हें। कुछ लोग इसे सीएम इन-एक्शन बता रिए हें तो कुछ लोग पिरशासन का ‘इनेक्टिव’ होना समझ रिए हें। आलम ये हे कि सरकारी सिस्टम में हरकत पेदा करने वास्ते 18 साल से मुखमंतरी रिए शिवराज को नए सिरे से मेहनत करनी पड़ रई हे। कई बार तो वो पब्लिक के मंच से ई फेसले कर रिए हें तो सुबह माॅर्निग वाक के टेम पर अफसरों को तलब कर इमर्जेंसी मीटिंगे कर रिए हेंगे। जिसने हीला हवाला करा, उसकी कुर्सी 24 घंटे में छिन गई। सरकारी हाकिमों को अल्टीमेटम तो आम बात हो गई हे।

विज्ञापन

ताजा दो मामले एसे हुए के पब्लिक भी भेरा गई हे के खां जे हो क्या रिया हे। पिरदेश की राजधानी भोपाल की सड़कें खराब हे, ये हर आदमी को पता हे। हाल में एक पिरेस फोटोगिराफर की मोत सड़के गड्ढे में गिरने से हो गई। उसके बाद सीएम को खबर लगी के उनकी नाक के नीचे ई सड़कों का ये हाल हे। लिहाजा सीएम के एक दिन अल सुबह नगर निगम अोर पीडब्लूडी के आला अफसरों की मीटिंग तलब की। सीएम को खुद याद नई होगा कि चार बरस पेले उन्होंने एमपी की सड़को को अमरीका की राजधानी वाशिंगटन की सड़कों से बेहतर बताया था। तब अमरीका वाले भी चोंक गए थे। सड़कों की तारीफ करते नहीं थकते थे। उसके बाद शायद वो सड़क पे पेदल नई चले। वरना ये केने की जरूरत नई पड़ती के भोपाल की सड़कों की इतनी बदहाली की मेंने कल्पना नई करी थी। इसके बाद सीएम ने अफसरों को 15 दिनों में सड़कें सुधारने का अल्टीमेटम दे दिया। इसका असर अभी तो तक को ये हे के नगर निगम Aj पीडब्लूडी वाले एक दूसरे पे डामर उछाल रिए हें। सड़के कब सुधरेंगी, खुदा जाने।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन ये ई आलम ला एंड आरडर का चल रिया हे। पिरदेश में बदमाश अब विदेशियों पे हाथ डालने से भी नई चूक रिए। सतना में एक पुर्तगाली शहरी को तीन बदमाशों ने लूट लिया। लोकल पुलिस ने हमेशा की तरह इसे भोत संजीदगी से नई लिया ओर  लूट की रिपोट दर्ज करके अपने धंधे पानी में लग गए। जब अखबारों में खबर छपी तो सीएम ने पुलिस के आला अफसरों की किलास ले ली। इसके बाद पुलिस ने फुर्ती दिखाई ओर तीनो बदमाशों को दबोच लिया।

अब मियां सवाल ये हेगा कि सीएम के पास जमीनी हकीकत की खबरें पोंच रई हेंगी के नई। अगर नई पोंच रई तो इसके लिए कोन जिम्मेदार हेगा। कार्रवाई तो एसे लोगों के पे पेले होनी चाहिए, जो पिरदेश की गुलाबी तस्वीर सरकारी फाइलों में दिखा रिए हें। हकीकत में सरकार वो चला रिए हें, जो खाली माल कमाने या कुर्सी तोड़ने के मकसद से ओहदों पे डटे हुए हें। मुखमंतरी की परेशानी ये हे के अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हें ओर अगर सरकारी निजाम की काहिली का ये ई आलम रिया तो चुनाव केसे जीत पाएंगे। सवाल ये भी हेगा के सीएम के एक्टिव होने का ये मेसेज भी जा रिया के पिरदेश में उनके अलावा कोई कुछ नई कर रिया। जेसा चल रिया हे, वेसा चल रिया हे। पन्ना जिले के कलेक्टर को ये खबर नई थी के जियो टेगिंग का खतम हुआ के नई। उज्जेन में महाकाल लोक के उद्घाटन के पेले ई नगर निगम कमिश्नर को हटाना पड़ा। अफसरों में किसी का कोई खोफ भी हे, लग नई रिया।

- बतोलेबाज

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw।co।in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed