फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   International Science Festival will start in Bhopal from today

MP News: भोपाल में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, सीएम शिवराज करेंगे उद्घाटन

Sat, 21 Jan 2023 02:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, भोपाल।
एजेंसी, भोपाल। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 21 Jan 2023 02:31 AM IST
सार

कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन
International Science Festival will start in Bhopal from today
International Science Festival - फोटो : Twitter

विस्तार

भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी) में शनिवार से 24 जनवरी तक आठवां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (आईआईएसएफ) का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में करेंगे। महोत्सव के दौरान 15 कार्यक्रम होंगे। इसमें विज्ञानिका उत्सव की थीम पर आधारित एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर विशाल प्रदर्शनी भी शामिल है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसका विषय 'विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर आगे बढ़ना' है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएसएफ के आयोजन का उद्देश्य बहुभाषी वैज्ञानिक साहित्य, विज्ञान कविता, विज्ञान नाटक और लोक कला के माध्यम से विज्ञान को बढ़ावा देना, जनता के बीच वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना और भारत की समृद्ध विरासत में विज्ञान के योगदान को प्रदर्शित करना है। इस मौके पर वैज्ञानिक ज्ञान के प्रभावी संचार में आने वाली चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed