फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Instagram Saved Lives: Minor was committing suicide while making live video, police saved on Instagram alert

Instagram Saved Lives: सुसाइड का लाइव वीडियो बना रही थी नाबालिग, इंस्टाग्राम के अलर्ट पर पुलिस ने बचाया

Thu, 03 Nov 2022 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 09:08 PM IST
सार

सतना जिले की 17 वर्षीय किशोरी इंस्टाग्राम पर अपनी सुसाइड का लाइव वीडियो बना रही थी। इंस्टाग्राम की टीम ने भोपाल की साइबर पुलिस को अलर्ट भेजा। इसके बाद भोपाल पुलिस ने लोकेशन का पता लगाकर नाबालिग को बचा लिया। किसी सोशल मीडिया साइट्स द्वारा पुलिस को इस तरह का अलर्ट भेजना और किसी की जान बचाने का यह संभवत: प्रदेश का पहला मामला है। 

विज्ञापन
Instagram Saved Lives: Minor was committing suicide while making live video, police saved on Instagram alert
instagram - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया के अलर्ट के बाद आत्महत्या कर रही नाबालिग को बचाने का मामला सामने आया है। सतना जिले की 17 वर्षीय किशोरी इंस्टाग्राम पर अपनी सुसाइड का लाइव वीडियो बना रही थी। उसने हाथों की नस काट ली थी। इंस्टाग्राम की टीम ने भोपाल की साइबर पुलिस को इस बात का अलर्ट भेजा। इसके बाद भोपाल पुलिस ने सतना पुलिस के जरिए नाबालिग को बचा लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि किसी सोशल मीडिया साइट्स द्वारा पुलिस को इस तरह का अलर्ट भेजना और किसी की जान बचाने का यह संभवत: प्रदेश का पहला मामला है। हालांकि इंस्टाग्राम के अलर्ट में लोकेशन नहीं बताई गई थी, बावजूद पुलिस ने नाबालिग का पता लगा लिया और उसे बचा लिया। भोपाल साइबर पुलिस अधीक्षक वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि इंस्टाग्राम से ई-मेल के जरिए अलर्ट आया था कि मध्य प्रदेश में कोई लड़की लाइव होकर आत्महत्या का प्रयास कर रही है। उसने हाथों की नस काट ली है। साथ ही सुसाइड नोट लिखते हुए बोतल से कुछ पी रही है। 
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने बताया कि हालांकि इंस्टाग्राम के पास यह सूचना नहीं थी कि युवती किस जिले में रहती है। अलर्ट मिलने के साथ ही हमने इंस्टाग्राम की टीम से संपर्क किया और युवती का आईपी एड्रेस लिया। इसके जरिए युवती का लोकेशन ट्रेस की गई। जिससे पता चला कि लड़की सतना जिले के मैहर में है। इसके बाद तत्काल मैहर पुलिस से संपर्क कर लड़की के घर टीम भेजी गई। पुलिस टीम ने लड़की को पकड़ लिया और उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ में पता चला कि लड़की नाबालिग है और पास में रहने वाले किसी युवक से प्रेम करती है। युवक और उसके बीच बातचीत बंद होने से वह परेशान थी और जान देना चाहती थी। सतना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed