फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   indian railway hike price of platform ticket from today onwards people will pay 50rs for it at bhopal habibganj station cst

मध्यप्रदेश: आज से भोपाल-हबीबगंज स्टेशन पर मिलेगा 50 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट

Thu, 04 Mar 2021 09:47 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 04 Mar 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
indian railway hike price of platform ticket from today onwards people will pay 50rs for it at bhopal habibganj station cst
रेल यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भोपाल-हबीबगंज स्टेशन पर गुरुवार से प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये में मिलेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेल मंडल प्रशासन ने 18 मार्च 2020 को प्लेटफॉर्म टिकट की राशि को 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था। हालांकि 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद होने के साथ ही प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री भी बंद हो गई थी। भोपाल और हबीबगंज सहित रेल मंडल में 90 स्टेशन आते हैं। सभी स्टेशनों पर एक साथ प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मुंबई के सीएसटी, एलटीटी स्टेशनों पर पहले ही हो चुकी है शुरुआत
मध्य रेलवे ने मुंबई के सीएसटी, एलटीटी सहित विभिन्न स्टेशनों पर मंगलवार से प्लेटफॉर्म टिकट देने की शुरुआत की थी। यहां इसकी राशि प्रति यात्री 50 रुपये वसूली जा रही है। मुंबई के बाद माना जा रहा था कि भोपल और हबीबगंज सहित रेल मंडल के स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकट शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को इसकी घोषणा कर दी।
विज्ञापन


पिछले साल 22 मार्च से ट्रेन बंद होने से बंद है प्लेटफॉर्म टिकट
भोपाल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन सहित रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर गुरुवार से 50 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। रेलवे ने कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कोरोना से पहले प्रति यात्री प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 10 रुपये वसूले जाते थे। वरिष्ठ डीसीएम विजय प्रकाश का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या न बढ़े इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाई गई है। वहीं इटारसी, विदिशा, होशंगाबाद, हरदा, संत हिरदाराम नगर, गंजबासौदा, बीना, अशोक नगर, गुना और शिवपुरी स्टेशनों पर यह चार्ज प्रति टिकट 20 रुपये वसूला जाएगा। इसके अलावा बाकी बचे हुए स्टेशनों पर एक टिकट की कीमत 10 रुपये ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed