फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Independence Day CM Shivraj showed the roadmap of modern MP saluted the National Flag

स्वतंत्रता दिवस : सीएम शिवराज ने दिखाया आधुनिक मध्यप्रदेश का रोडमैप, तिरंगे को दी सलामी 

Sun, 15 Aug 2021 02:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 15 Aug 2021 02:40 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर एक प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा। इसके अलावा बेटी के जन्म से ही दो हजार रुपये प्रतिमाह सरकार की ओर से जमा कराए जाने की भी घोषणा उन्होंने की। 

विज्ञापन
Independence Day CM Shivraj showed the roadmap of modern MP saluted the National Flag
shivraj singh chauhan - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जनता को भविष्य का रोडमैप दिखाया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में दो हजार किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी। 1.22 करोड़ लोगों के घर तक पानी पहुंचाया जाएगा, तो प्रदेश में ही दो हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं को भी तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि महिला के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क एक प्रतिशत ही लगेगा। जबकि, सामान्य तौर पर यह तीन प्रतिशत है। बेटी के जन्म से ही उसके खाते में दो हजार रुपये जमा होने के अलावा उन्होंने एक लाख लोगों को रोजगार देने व बिजनेस के लिए लोन लेने पर सरकार की ओर से बैंक गांरटी देने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन


दिसंबर तक पूरा करेंगे टीकाकरण 
सीएम ने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ 75 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर दिसंबर तक इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। पुलिस अभियान चलाकर माफियाओं के दिमाग ठिकाने लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed