फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   ICAI CA Result 2025: Students of Madhya Pradesh also made a place, Jaza Junaid of Bhopal got All India 24th ra

ICAI CA रिजल्ट 2025: मध्य प्रदेश के छात्रों ने भी बनाई जगह, भोपाल की जजा जुनैद को ऑल इंडिया 24 वीं रैंक

Sun, 06 Jul 2025 09:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 06 Jul 2025 09:22 PM IST
सार

ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रविवार को सीए मई सत्र के फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।  मध्य प्रदेश के छात्रों ने भी रैंक हासिल की है जिसमें से प्रमुख रूप से भोपाल के जजा जुनैद की ऑल इंडिया रैंक 24 है।

विज्ञापन
ICAI CA Result 2025: Students of Madhya Pradesh also made a place, Jaza Junaid of Bhopal got All India 24th ra
जजा जुनैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रविवार को सीए मई सत्र के फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।  मध्य प्रदेश के छात्रों ने भी रैंक हासिल की है जिसमें से प्रमुख रूप से भोपाल की जजा जुनैद की ऑल इंडिया रैंक 24 है। इंदौर के श्रेयांश को ऑल इंडिया 28वीं रैंक मिली है। वहीं ग्वालियर के हार्दिक गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक में 38वीं स्थान पाया है। 
विज्ञापन



भोपाल से इतने कैंडिडेट्स किया क्लियर
भोपाल ICAI चेयरमैन सीए अर्पित राय के अनुसार भोपाल से सीए फाइनल के दोनों ग्रुप का एग्जाम 218 कैंडिडेट्स ने दिया था। इनमें से 37 ने इसे क्लियर किया है। यानी, यह सभी अब CA बन गए हैं। इनके अलावा CA फाइनल के ग्रुप 1 में 260 कैंडिडेट्स में से 53 ने और ग्रुप 2 में 100 कैंडिडेट्स में से 22 ने एग्जाम क्लियर किया है। इनमें से कुछ ऐसे होंगे, जिन्होंने पहले ही दूसरे ग्रुप को क्लियर कर रखा होगा। ऐसे में वे सभी भी अब CA बन चुके हैं। एक अनुमान से इस बार भोपाल को लगभग 52 CA मिलने का अनुमान है। CA फाइनल के साथ फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस रिजल्ट में भोपाल से जजा जुनैद ने 467 अंक के साथ CA इंटरमीडिएट परीक्षा में सिटी टॉप किया है। उनकी एआईआर 24 रैंक है।
विज्ञापन



ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- ‘परिणाम सीए मई 2025’ लिंक पर क्लिक करें
- अब अपनी परीक्षा का चयन करें: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल।
- यहां अपना रोल नंबर, पिन या पंजीकरण संख्या, और जन्म तिथि दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
- भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर 

.यह भी पढ़ें-कांग्रेस के आंदोलन को देख अशोकनगर जिला प्रशासन ने निकाला आदेश, कांग्रेस बोली प्रदर्शन रोकने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए बनने के लिए 3 लेवल से गुजरना होता है
1- पहला स्तर CA फाउंडेशन का होता है। यह 12वीं के बाद होता है और इसमें चार पेपर होते हैं। इन सभी को पास करने के बाद ही आप अगले चरण में जा सकते हैं।
2- दूसरा स्तर CA इंटरमीडिएट का होता है। इसमें कुल 6 पेपर होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 और ग्रुप 2, हर ग्रुप में 3-3 पेपर होते हैं। इंटरमीडिएट क्लियर करने के बाद, आपको 2 साल की आर्टिकलशिप (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) करनी होती है, जो सीए बनने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान आप किसी अनुभवी सीए के अधीन काम करके व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं।
3- अंतिम स्तर CA फाइनल का होता है। इसमें भी कुल 6 पेपर होते हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 और ग्रुप 2, हर ग्रुप में 3-3 पेपर होते हैं। सभी फाइनल पेपर और आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद ही आप इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सदस्य बन सकते हैं। एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में प्रैक्टिस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed