फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Husband beat up wife for refusing to be part of wife swapping game case registered in Bhopal

MP News: वाइफ स्वैपिंग गेम का हिस्सा बनने से इनकार करने पर पति ने पत्नी को पीटा, केस दर्ज

Mon, 17 Oct 2022 01:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 01:27 PM IST
सार

पत्नी ने वाइफ स्वैपिंग गेम का हिस्सा बनने से इनकार किया तो उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मामला राजस्थान के बीकानेर का है, जिसके सामने आने के बाद भोपाल में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Husband beat up wife for refusing to be part of wife swapping game case registered in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक पत्नी ने वाइफ स्वैपिंग गेम का हिस्सा बनने से इनकार किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। मध्यप्रदेश के भोपाल में रविवार को यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने इसका खुलासा किया। जानकारी के अनुसार घटना राजस्थान के बीकानेर के एक पांच सितारा होटल की है। मामला सामने आने के बाद भोपाल में पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पति ने महिला को वाइफ स्वैप गेम का हिस्सा बनने के लिए कहा था। जब मैंने खेल का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया, तो उसने मेरे साथ मारपीट की, मुझे असभ्य कहा और मेरे साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे होटल के कमरे में बंद कर दिया और उसका फोन छीन लिया। बीकानेर में दो दिन बाद पति नशे की हालत में पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत के अनुसार महिला ने अपनी सास और भाभी दोनों ने पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये दहेज की मांग की। साथ ही ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उसे आधुनिक होने के लिए दोषी ठहराया। महिला का पति बीकानेर के एक 5-स्टार होटल में मैनेजर है। महिला ने पति पर लड़कियों और लड़कों के साथ संबंध बनाने की बात कही है। वहीं पति पर ड्रग्स लेने के भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि घायल होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और हमले महीनों तक जारी रहे। बाद में उसे उसके रिश्तेदार उसे मायके ले गए, जहां उसने बाद में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस ने कहा  कि आरोपी पति और उसकी सास और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की धारा 377, 498 ए, 323, 506, 34, 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed