फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Homes lit up on Dhanteras, a dream Diwali fulfilled: CM Dr. Mohan said, “There is no greater happiness than th

धनतेरस पर रोशन हुए घर, पूरी हुई सपनों की दीपावली: सीएम डॉ. मोहन बोले, “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं”

Sat, 18 Oct 2025 05:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Oct 2025 05:08 PM IST
सार

धनतेरस पर नीमच के सैकड़ों परिवारों को अपना घर मिलने से खुशियों की दीपावली सच्चे अर्थों में रोशन हो उठी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के जीवन में सुख और संतोष लाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Homes lit up on Dhanteras, a dream Diwali fulfilled: CM Dr. Mohan said, “There is no greater happiness than th
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के सैकड़ों परिवारों की दीपावली सच्चे अर्थों में जगमगा उठी, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नीमच के सैकड़ों हितग्राहियों को अपने घर का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से आवासों का लोकार्पण और हितग्राहियों का गृहप्रवेश कराते हुए कहा कि “मकान के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन जनसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है, और उनका हर निर्णय गरीबों की खुशहाली के लिए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कांग्रेस ने एमपी के दो वरिष्ठ पत्रकारों को हिरासत में लेने का किया विरोध, पत्रकारों ने भी की निंदा
विज्ञापन


गरीबों की दीपावली बनी यादगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 348 परिवारों को अपना घर मिलने से उनका सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब किसी गरीब का घर रोशन होता है, तभी सच्चे अर्थों में दीपावली होती है। उन्होंने कहा कि किराए के मकानों में रहने वालों की कठिनाइयाँ हम समझते हैं, इसलिए प्रदेश सरकार हर परिवार को अपना घर देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों का जीवन सुखमय और आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “दीप जलाने से नहीं, मन में उत्साह और संतोष जगाने से दीपावली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: ट्रक हादसे में घायल संस्कृति ठीक होकर पहुंची घर, सीएम ने की बात, बेटी से बोले-इंदौर मिलने आऊंगा

नीमच में आधुनिक सुविधाओं वाला आवास प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नीमच में बने इस आवास प्रोजेक्ट में 144 ईडब्ल्यूएस, 144 एलआईजी, 60 एमआईजी आवास और 33 कमर्शियल प्लॉट शामिल हैं। कैंपस में बस स्टॉप, हेल्थ सेंटर जैसी सुविधाएँ हैं और भविष्य में स्कूल भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए सर्वे जारी है ताकि हर पात्र परिवार को इसका लाभ मिले।

ये भी पढ़ें- धनतेरस का तोहफा: सोलर पंप महज 10% में, फसलें न फेंकेंगी सड़क पर- सीएम घोषणा से चमकी किसानों की दीवाली!

हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार बढ़ाने के लिए टूरिज्म, कृषि, उद्योग और हेल्थ सेक्टर में तेजी से काम कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। साथ ही फूड पार्क की योजना पर भी काम जारी है, जिसमें मसाला उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। भविष्य में नीमच और मंदसौर को हेलीकॉप्टर सर्विस से जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed