फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Sanskriti, injured in a truck accident, recovered and returned home; CM spoke to her, told her daught

MP News: ट्रक हादसे में घायल संस्कृति ठीक होकर पहुंची घर, सीएम ने की बात, बेटी से बोले-इंदौर मिलने आऊंगा

Sat, 18 Oct 2025 03:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Oct 2025 03:27 PM IST
सार

इंदौर में ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा शुक्रवार को इलाज के बाद ठीक होकर घर पहुंची। राज्य सरकार ने संस्कृति को एयर एंबुलेंस से मुंबई इलाज के लिए भेजा था। सीएम ने संस्कृति से वीसी के माध्यम से बातचीत की और कहा कि बेटी से मिलने इंदौर जरूर आऊंगा। 
 

विज्ञापन
MP News: Sanskriti, injured in a truck accident, recovered and returned home; CM spoke to her, told her daught
सीएम डॉ. यादव ने संस्कृति वर्मा से वीसी के माध्यम से बातचीत की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए इंदौर की 17 वर्षीय बेटी कुमारी संस्कृति वर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। शुक्रवार देररात मुख्यमंत्री निवास से हुई इस बातचीत में डॉ. यादव ने संस्कृति को स्वस्थ होकर लौटने पर बधाई दी और कहा, “तुम्हारे चेहरे की मुस्कान से तो हमारी दीपावली आज ही मन गई। उन्होंने संस्कृति को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी, साथ ही हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने संस्कृति और उनके परिजनों को धनतेरस, रूपचौदस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं, यह कहते हुए कि “समय खराब था, पर संकट का समय अब पूरी तरह टल गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP AQI: दीपावली से पहले बिगड़ने लगी प्रदेश की हवा, भोपाल-ग्वालियर में AQI 175 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल हुई थी संस्कृति
इंदौर के संगम नगर निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा संस्कृति वर्मा 15 सितंबर 2025 को एयरपोर्ट रोड, इंदौर पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में उनकी बायीं बांह और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ गया था। इंदौर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोटों की जटिलता को देखते हुए विशेषज्ञों ने उन्हें शल्य चिकित्सा के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  खुशियों का उत्सव: दीपावली पर 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, बढ़ी रौनक; 3 दिन तक इंदौर की सराफा चौपाटी बंद

 सरकार ने उठाया 30 लाख का खर्च
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्वरित निर्णय लेते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा को संस्कृति को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से मुंबई शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई की और संस्कृति को बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी बायीं बांह और हाथ को बचाने के लिए जटिल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद फिजियोथेरेपी की सलाह के साथ उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। मध्य प्रदेश सरकार ने उनके इलाज पर लगभग 30 लाख रुपये का खर्च वहन किया।

ये भी पढ़ें-  Diwali 2025: इन दुर्लभ योग में होगा मां महालक्ष्मी का पूजन, जानिए पांच दिवसीय पर्व का महत्व और कब क्या?

संस्कृति की नई शुरुआत, सपना है सीए बनना
स्वस्थ होकर इंदौर लौटी संस्कृति ने बताया कि वह  पढ़-लिखकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना चाहती है। मुख्यमंत्री ने उनकी हिम्मत की सराहना की और कहा कि अगली बार इंदौर प्रवास के दौरान वह संस्कृति से मिलने जाएंगे। संस्कृति और उनके दादा-दादी ने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त किया।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed