फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heart valve repair surgery started at BMHRC, elderly woman suffering from gas was treated

Bhopal news : बीएमएचआरसी में शुरू हुई हृदय वाल्व रिपेयर सर्जरी, गैस पीड़ित बुजुर्ग महिला का हुआ इलाज

Sat, 03 Aug 2024 04:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 03 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

बीएमएचआरसी में हार्ट वाल्व से संबंधित बीमारियों के मरीजों के लिए हार्ट रिपेयर सर्जरी शुरू हो गई हैं। अस्पताल के कार्डियो-थोरासिक एवं वस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 64 वर्षीय गैस पीड़ित महिला का निशुल्क हार्ट वाल्व रिपेयर किया गया

विज्ञापन
Heart valve repair surgery started at BMHRC, elderly woman suffering from gas was treated
बीएमएचआरसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी  के भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में हार्ट वाल्व से संबंधित बीमारियों के मरीजों के लिए हार्ट रिपेयर सर्जरी शुरू हो गई हैं। हाल ही में अस्पताल के कार्डियो-थोरासिक एवं वस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 64 वर्षीय गैस पीड़ित महिला का निशुल्क हार्ट वाल्व रिपेयर किया गया। मरीज अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीएमएचआरसी के सीटीवीएस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गिरिराज गर्ग ने बताया कि यह महिला रुमैटिक हार्ट नामक बीमारी से पीड़ित थी, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने पर सांस फूलती थी। अस्पताल में हुई जांच में यह पता चला कि महिला के हृदय में स्थित माइट्रल वाल्व सिकुड़ गया है, जिसकी वजह से हार्ट में रक्त का प्रवाह बाधित हो रहा है। सर्जरी के माध्यम से ही इस समस्या को ठीक किया जा सकता था। ऑपरेशन के दौरान हार्ट का वाल्व देखकर यह तय किया गया कि वॉल्व रिप्लेस करने के बजाय रिपेयर करना अच्छा विकल्प है। उन्होंने बताया कि वाल्व रिप्लेसमेंट के बाद मरीज को लंबे समय तक खून पतला करने की दवाएं खाना पड़ती हैं, जबकि वाल्व रिपेयर प्रक्रिया में मरीज की दवाओं पर निर्भरता कम हो जाती है हार्ट रिपेयर प्रक्रिया में इन्फेक्शन का खतरा कम होता है और मरीज को बार-बार इलाज के लिए अस्पताल नहीं आना पड़ता। 
विज्ञापन


 अधिक अनुभव और कौशल की आवश्यकता 
डॉ. गर्ग ने बताया कि वॉल्व रिप्लेसमेंट के मुकाबले वॉल्व रिपेयरमेंट करना कठिन काम है। इसमें समय अधिक लगता है और इसे करने के लिए लंबा अनुभव और विशेष कौशल की आवश्यकता होती है। इसी वजह से अस्पतालों में वाल्व रिपेयरमेंट के मुकाबले वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन

 
 वाल्व के कार्य और खराब होने के कारण 
हमारे हृदय में चार वाल्व एकोटिक, माइट्रल, पल्मोनरी, ट्राइकस्पिड वाल्व। ये सभी वाल्व रक्त को सही दिशा में प्रवाहित करते हैं। हर वाल्व में फ्लैप होते हैं, जो हर बार दिल की धड़कन के साथ खुलते और बंद होते हैं। अगर वाल्व फ्लैप ठीक से खुलता या बंद नहीं होता है, जिसे वाल्व में खराबी आना कहते हैं। इन्फेक्शन होना, अधिक उम्र, हार्ट अटैक या कोई हार्ट डिज़ीज की वजह से वाल्व खराब हो जाते है। माइट्रल वाल्व डिसीज़ अक्सर रुमैटिक फीवर की वजह से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्व रिपेयरमेंट सर्जरी होती है जटिल
बीएमएचआरसी, प्रभारी निदेशक,डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने बाताया कि वाल्व रिपेयरमेंट सर्जरी जटिल होती हैं और इसके लिए विशेष दक्षता की आवश्यकता होती है। बीएमएचआरसी में यह सर्जरी शुरू हो गई है। इससे हार्ट वाल्व की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को फायदा होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed